Logo
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को साल के आखिरी दिन अपनी मां सोनिया गांधी के साथ संतरे का मुरब्बा बनाते नजर आए। इसका वीडियो भी यू ट्यूब पर साझा किया है। राहुल अपनी मां से पूछते नजर आए कि क्या यह मुरब्बा BJP वाले भी खा सकते हैं‍?

Rahul Gandhi Orange Marmalade:राहुल गांधी ने साल का आखिरी दिन मां सोनिया गांधी के साथ बिताया। राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के साथ मिलकर संतरे का मुरब्बा बनाया। इसका एक वीडियो भी अपने यू ट्यूब चैनल पर साझा किया। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि यह रेसिपी उनकी बहन प्रियंका गांधी की है। हालांकि यह दिलचस्प रहा कि मुरब्बा बनाने के दौरान भी मां-बेटे के बीच राजनीति की बात हुई। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस दौरान BJP पर तंज कसते नजर आए। 

मुरब्बा बनाते-बनाते BJP पर तंज
राहुल गांधी मुरब्बा बनाते हुए भी BJP पर तंज करने से नहीं चूके। उन्होंने अपनी मां से पूछा कि क्या इस मुरब्बे को बीजेपी वाले भी खा सकते हैं। इसके जवाब में सोनिया गांधी उनसे मुस्कुराते हुए कहती हैं वे यह मुरब्बा हमारे ऊपर ही फेंक देेंंगे। वीडियो की शुरुआत में राहुल गांधी अपनी मां के साथ घर के बगीचे तो संतरे तोड़ते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी पूछते हैं कि इन फलों को सावधानी से क्यों तोड़ रहे हैं। इस पर सोनिया गांधी कहती नजर आ रही हैं कि फलों को सावधानी से ही तोड़ा जाता है।

राहुल का दिल काफी नरम
वीडियो में सोनिया गांधी राहुल गांधी की तारीफ करती नजर आती हैं। सोनिया गांधी कहती हैं कि राहुल गांधी का दिल काफी नरम है। इसके साथ ही वह कहती हैं कि जब भी मैं बीमार होती हूं, राहुल और प्रियंका दोनों मेरी देखभाल में जुट जाते हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी को लेकर कहती हैं कि ये भी जिद्दी हूं और मैं भी जिद्दी हूं। इस दौरान सोनिया गांधी से उनकी पसंद और नापसंद वाली खानी की चीजों के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। 

5379487