Logo
Triple Murder in Punjab: पंजाब के फिरोजपुर में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो भाई और एक बहन हैं।

Triple Murder in Punjab : पंजाब के फिरोजपुर जिले में आज यानी मंगलवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।  जिसके बाद से जिले भर में दहशत का माहौल है। यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात को गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के पास अंजाम दिया गया है। मृतक एक ही परिवार को हैं। इनमें दो भाई और एक बहन हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर की है। यहां एक सफेद रंग की कार में पांच लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे, जब उनकी कार गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के सामने पहुंची तो हमलावर बाइक से आए और कार पर फायरिंग करने लगे। हमलावरों ने करीब 20-25 राउंड कार पर फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। एकाएक गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा में बवाल: ममता बोलीं- जिन राज्यों में दुष्कर्म हो रहे वहां के CM, पीएम मोदी और शाह दें इस्तीफा

बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाजा खोलकर देखा तो उसमें तीन लोग मृत पड़े मिले। मृतकों में एक लड़की थी। वहीं दो महिलाएं भी थीं, जो मामूली रूप से घायल हो गई थीं। पुलिस ने मौके पर महिलाओं को प्राथमिक उपचार देकर उनसे घटना के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि मृतक लड़की की एक महीने बाद होनी शादी थी। वह अपने दोनों भाइयों के साथ शॉपिंग करने जा रही थी, तभी उनकी कार पर फायरिंग होने लगी।

एक मृतक युवक की पहचान दिलप्रीत सिंह (29) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलप्रीत पर हत्या के दो मामले दर्ज थे। बाकी मृतकों में दलजीत का एक भाई और बहन शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो नकाबपोश बाइक पर आए और इनकी कार रुकवाई। कार रुकते ही उस पर फायरिंग करने लगे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि हत्या का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हो सकता है कि पुरानी रंजिश या विवाद के चलते इनकी हत्या की गई हो। मृतक लड़की जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी होनी थी। परिवार शादी की खरीदारी के लिए बाहर जा रहा था, तभी उनकी कार पर हमला किया गया। पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज को खंगाल कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। 

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: नौकरी के लिए बुलाया और निकाल ली किडनी, 3 बांग्लादेशियों ने बयां की दर्दनाक कहानी

5379487