Logo
Today's Top Headlines, 23 December 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में यदि आपसे देश की बड़ी खबरें मिस हो गईं हैं तो आप एक क्लिक पर देश-दुनिया की खबरें हरिभूमि पर पढ़ सकते हैं।

Today's Top Headlines, 23 December 2023: नमस्कार, आज शनिवार है। आज का दिन बेहद खास है। 1902 में 23 दिसंबर को ही किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। उनका जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। अब बात खबरों की। अगले साल 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा की हाई लेवल मीटिंग चल रही है। शनिवार को मीटिंग का दूसरा दिन है। ये मीटिंग दिल्ली मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हो रही है। 

  • बड़ी खबरें

पाकिस्तान: चुनाव आयोग ने वापस लिया इमरान खान की पार्टी का सिंबल
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ यानी पीटीआई से चुनाव आयोग ने पार्टी का सिंबल वापस ले लिया है। अभी तक पार्टी को बल्ला चुनाव निशान मिला था। अब उम्मीदवारों को स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना होगा। 8 फरवरी को देश में आम चुनाव होने हैं। 

बिहार: यूट्यूबर मनीष कश्यप आज होंगे रिहा
बीते 9 महीने से जेल में बंद बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप आज रिहा होंगे। उनकी जमानत 9 महीने के बाद मंजूर हुई है। उन पर तमिलनाडु में बिहार कम्युनिटी से जुड़ा एक झूठा वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगा था। इसके लिए उन पर तमिलनाडु और बिहार में केस दर्ज हुए थे। 

सीएम योगी का आज बिजनौर दौरा, जनसभा को करेंगे 
बिजनौर। त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर का दौरा करेंगे। सीएम योगी शनिवार को बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय ने मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

गृह मंत्री शाह की अध्यक्षता में सूखा राहत की बैठक आज
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पीएम नरेंद्र मोदी औश्र गृह मंत्री अमित शाह से शुक्रवार को मुलाकात की। बैठक में उन्हें राज्य में सूखे की स्थिति से अवगत कराया। शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता एक हाई लेवल मीटिंग होनी है। जिसमें सूखा राहत को लेकर बड़ा फैसला लिए जाने की संभावना है। 

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- पढ़ने से मिलता है ज्ञान
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को बिहार के भागलपुर में थे। उन्होंने जीवन जीने के तरीकों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन कैसे जिएं, संत इसका प्रमाण हैं। हमारे बीच ग्रंथ बहुत हैं, जिसके पढ़ने से ज्ञान प्राप्त होता है। लेकिन, ज्ञान का ठीकठाक बोध संतों के कारण उनके सानिध्य से होता है। 
 

5379487