Logo
Tripura Principal Chief Conservator of Forests Suspends: विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में शिकायत की थी। वीएचपी ने आरोप लगाया गया था कि ये नाम धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। साथ ही उन्हें एक ही बाड़े में नहीं रखा जा सकता है। 

Tripura Principal Chief Conservator of Forests Suspends: 'अकबर' और 'सीता' शेर-शेरनी विवाद के बीच त्रिपुरा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव और पारिस्थितिक पर्यटन) प्रबीन लाल अग्रवाल को निलंबित कर दिया गया है। त्रिपुरा सरकार ने यह कार्रवाई की है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में शिकायत की थी। वीएचपी ने आरोप लगाया गया था कि ये नाम धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। साथ ही उन्हें एक ही बाड़े में नहीं रखा जा सकता है। 

12 फरवरी को सिलगुड़ी हुए थे शिफ्ट
अकबर और सीता, दोनों को 12 फरवरी को त्रिपुरा के सेपाहिजला चिड़ियाघर से बंगाल के सिलीगुड़ी में वन्य पशु पार्क में शिफ्ट किया गया था। अधिकारियों का दावा है कि जानवरों का नाम त्रिपुरा के सेपाहिजला जूलॉजिकल पार्क द्वारा रखा गया था और उन्हें पशु विनिमय कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में सिलीगुड़ी लाया गया था। नॉर्थ बंगाल वाइल्ड एनिमल्स पार्क के अधिकारी जानवरों का नाम बदलने पर विचार कर रहे थे। इस बीच मामला बंगाल हाईकोर्ट में पहुंच गया। हाईकोर्ट ने राज्य सरकर को नाम बदलने का निर्देशस दिया है। 

दरअसल, अकबर मुगल शासक था। जबकि हिंदू महाकाव्य रामायण के अनुसार, सीता को भगवान विष्णु के एक महत्वपूर्ण अवतार, भगवान राम की पत्नी के रूप में मान्यता प्राप्त है। विहिप ने सर्किट बेंच के समक्ष एक याचिका दायर की। जिसमें नामों में बदलाव का आग्रह किया गया। 

हाईकोर्ट ने की थी ये टिप्पणी
कलकत्ता हाईकोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच ने कहा कि विवाद को रोकने के लिए शेरनी और शेर का नाम सीता और अकबर रखने के निर्णय से बचना चाहिए था। यह सवाल करते हुए कि क्या शेर का नाम स्वामी विवेकानंद या रामकृष्ण परमहंस जैसी शख्सियतों के नाम पर रखा जा सकता है, पीठ ने सिफारिश की कि पश्चिम बंगाल चिड़ियाघर प्राधिकरण पुनर्विचार करे और विवेकपूर्ण तरीके से दोनों जानवरों का नाम बदले।

जस्टिस भट्टाचार्य ने पूछा कि क्या जानवरों के नाम देवताओं, पौराणिक हस्तियों, स्वतंत्रता सेनानियों या नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखना उचित है? ऐसे विवादों से बचा जाना चाहिए।

हाईकोर्ट ने पूछा कि 'विवाद पैदा करने वाला यह नाम किसने दिया है? मैं सोच रहा था कि क्या किसी जानवर का नाम किसी भगवान, किसी पौराणिक नायक, स्वतंत्रता सेनानी या नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम पर रखा जा सकता है। हम पालतू कुत्ते के नामकरण पर विचार नहीं कर रहे हैं। आपको एक शेर और एक शेरनी का नाम अकबर और सीता रखकर विवाद क्यों खड़ा करना चाहिए? 

5379487