Logo
Who is Lakhbir Singh Landa: 33 साल के गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने 2021 में मोहाली के पंजाब पुलिस मुख्यालय पर रॉकेट की मदद से ग्रेनेड हमला करवाया था।

Who is Lakhbir Singh Landa: कनाडा में बैठकर भारत विरोधी साजिश रचने वाले खालिस्तानी गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भारत सरकार ने आतंकी घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। जिसमें बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेता लखबीर सिंह लांडा को गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत व्यक्तिगत आतंकी घोषित किया गया है। वह पंजाब का रहने वाला है। लेकिन कुछ समय से वह कनाडा में शरण लिए हुए है। 

पुलिस मुख्यालय पर कराया था हमला
33 साल के गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने 2021 में मोहाली के पंजाब पुलिस मुख्यालय पर रॉकेट की मदद से ग्रेनेड हमला करवाया था। लांडा का नाम दिसंबर 2022 में तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन पर आरपीजी हमले के साथ-साथ अन्य आतंकवादी गतिविधियों में भी शामिल होने के मामले में सामने आया था। उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोस्ट वांटेड घोषित कर रखा है। उसके सिर पर इनाम भी है। 

आतंकियों से लखबीर की निकटता
लखबीर सिंह लांडा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। इस समय वह कनाडा में एडमंटन, अलबर्टा में रहता है। वह बब्बर खालसा के अलावा कई और भारत विरोधी संगठनों में शामिल है। उसकी मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर और सिख फॉर जस्टिस का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से भी निकटता है। वह पंजाब में आईईडी, विस्फोटक और अन्य हथियार की तस्करी में शामिल रहा है। भारत के कई इलाकों में वह टारगेट किलिंग में भी शामिल रहा। 

सितंबर में पुलिस ने की थी छापेमारी
सितंबर में पंजाब पुलिस ने लखबीर सिंह लांडा के करीबी सहयोगियों से जुड़े 48 स्थानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई 21 सितंबर को एक व्यापारी पर दो हमलावरों द्वारा हमला किए जाने के बाद हुई। व्यापारी ने कहा था कि उसे किसी ऐसे व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को लंडा हरिके होने का दावा किया और 15 लाख रुपये की मांग की। छापेमारी के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

5379487