Logo
Mohan Majhi Odisha CM: सुरक्षा गार्ड के बेटे से लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय करने वाले मोहन माझी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।आइए जानते हैं कि कैसा रहा है मोहन मांझी का राजनीतिक सफर।

Mohan Majhi Odisha CM: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के मोहन मांझी होगी। बुधवार को बीजेपी ने सीएम पद के लिए ओडिशा के नए सीएम के तौर पर मोहन मांझी के नाम का ऐलान कर दिया। मोहन माझी का जन्म क्योंझर जिले के रायकला गांव में हुआ था। उनके पिता  गुनाराम मांझी सुरक्षा गार्ड थे। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजद की मीना माझी को 11,577 मतों से हराया।

इस तरह, सुरक्षा गार्ड के बेटे से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय करने वाले मोहन मांझी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। ओडिशा की जनता और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उन पर भरोसा जताया है और वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने के लिए तैयार हैं।आइए जानते हैं कि कैसा रहा है मोहन मांझी का राजनीतिक सफर 

चार बार विधायक रह चुके हैं मोहन मांझी
52 वर्षीय माझी ने 2000 से विधायक के रूप में काम किया और अब बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। उनके नेतृत्व में ओडिशा में भाजपा ने हार की बाधा को पार किया है और अब सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।  ओडिशा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है। यह समारोह आज शाम 5 बजे  भुवनेश्वर के जनता मैदान में होगा, जहां करीब 30,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

सरपंच के तौर पर शुरू की राजनीतिक यात्रा
मोहन माझी ने 1997 से 2000 तक गांव के सरपंच के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। 2000 में वे पहली बार विधायक चुने गए और तब से चार बार इस पद पर जीत हासिल कर चुके हैं। वह 2000 के बाद 2004, उसके बाद बाद 2019 और उसके बाद अब 2024 में विधायक चुने गए हैं। क्योंझर से विधायक चुने जाने से पहले मोहन मांझी बीजेपी के ओडिशा एसटी (अनुसूचित जनजाति) मोर्चा के महासचिव भी रह चुके हैं।
मोहन मांझी निवर्तमान ओडिशा विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक थे। उनकी संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने में अहम भूमिका निभाई।

शिक्षा और खेल के प्रति लगाव
मोहन माझी के पास कानून की डिग्री है। उन्होंने 1993 में सीएस कॉलेज चंपुआ से बीए किया और 2011 में ढेंकनाल लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। वे रायकला के राइजिंग स्टार क्लब के फुटबॉल खिलाड़ी भी रहे हैं। फुटबॉल खेलना मांझी को काफी पसंद रहा है। 

राज्य की जनता को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री पद के लिए नामित होने के बाद मोहन माझी ने कहा, "भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से, भाजपा ने ओडिशा में बहुमत हासिल किया और राज्य में सरकार बनाने जा रही है। मैं उन 4.5 करोड़ ओडिया लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बदलाव के लिए वोट दिया।"

शपथ ग्रहण समारोह में कौन रहेंगे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के साथ-साथ अन्य केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। समारोह में दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के शीर्ष सितारे, जैसे कि मेगास्टार चिरंजीवी, राम चरण, रजनीकांत, अल्लू अर्जुन और मोहन बाबू भी उपस्थित होंगे।

ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीती 78 सीटें
बीजेपी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 147 में से 78 सीटें जीती हैं। पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। अब, मोहन माझी ओडिशा के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

5379487