Logo
5 Grains to Shivling on the first Monday of Sawan: इस सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पूजा में आप कुछ विशेष अनाज अर्पित करें। ऐसा करने पर भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक संपन्नता और कुंडली दोष जैसी परेशानियां दूर होती है।

Sawan Somwar 2024: हिंदू धर्म में सावन के महीने को विशेष महत्त्व दिया गया है। यह पूरा महीना भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है। सावन के महीने में भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस वर्ष सावन के महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 सोमवार से हो रही है और इसका समापन 19 अगस्त 2024 सोमवार को होगा। इस सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पूजा में आप कुछ विशेष अनाज अर्पित करें। ऐसा करने पर भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक संपन्नता और कुंडली दोष जैसी परेशानियां दूर होती है। 

सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर अर्पित करें ये 5 अनाज
(Sawan Ke Pahale Somwar Ko Shivling Par Chadaye 5 Anaaj) 

साबुत चावल
(Sabut Chawal) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पूजा में भोलेनाथ को 'साबुत चावल' अर्पित करें। कहते है इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती है। साथ ही यदि कोई कर्ज चल रहा है, तो वह भी धीरे-धीरे उतरने लगता है। 

पीली अरहर की दाल
(Peeli Arhar Ki Daal) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पूजा में भोलेनाथ को 'पीली अरहर की दाल' अर्पित करें। इस उपाय को करने से बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे जातकों को शीघ्र नौकरी मिलती है। 

गेंहू (Genhu) : सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पूजा में भोलेनाथ को 'गेंहू' अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास होता है। 

काले तिल (Kaale Til) : सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पूजा में भोलेनाथ को 'काले तिल' अर्पित करने से कुंडली में राहु का दुष्प्रभाव कम होता है। साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। 

मूंग की दाल (Moong Ki Daal): सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पूजा में भोलेनाथ को 'मूंग की दाल' अर्पित करने से लंबे समय से काम में आ रही बाधा दूर होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487