Logo
आज गुरुवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 1 अगस्त 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 1 August 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 1 अगस्त 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। आज सावन माह की एकादशी तिथि है। सावन माह भी प्रारंभ है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें गुरुवार यानी 1 अगस्त 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:55 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा- आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 50 से 12 59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:58 से 09:58 तक लाभ
रात 09:58 से 11:58 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
नए मित्रों से आज आपकी मुलाकात होगी। उनके थ्रू कोई कार्य आपको मिलेंगे। घर बाहर सुख शांति खोजने का प्रयास करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपके परिवार का मन लगेगा। दूर से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग: हल्का नीला

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
मेहनत आपकी सफल रहेगी। बिगड़े कार्य आपके बनेंगे। कार्य सिद्ध से आपके मन में प्रसन्नता का भाव जागृत होगा। घर बाहर आपकी पूछ परख बढ़ने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। दिन आज खुशहाली पूर्वक बीतेगा।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
लेनदेन में आज विशेष सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास करने से आपको बचना चाहिए। किसी के बहकावे में आकर कोई भी गलत कार्य न करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। 
शुभ नंबर: 79, शुभ रंग:  हल्का क्रीम

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
मेहनत का पूरा फल आज आपको प्राप्त नहीं होगा। स्वास्थ्य खराब रहने की संभावना है। यात्रा करने से मनोरंजन के साधन आपको प्राप्त होंगे। पारिवारिक मांगलिक कार्य में आप हिस्सा ले सकते हैं। 
लकी नंबर: 6, शुभ रंग: चैती

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
संपत्ति के बड़े सौदे आज आपको प्रॉफिट देने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए आज का दिन बहुत ही प्रॉफिट वाला रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहने से मन आपका दुखी रहेगा। कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग:  हल्का लाल

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
शत्रुओं के कारण आपको दुख बना रहेगा। राजकीय हेल्प के कारण आपके बड़े-बड़े कार्य आज बनेंगे। सुख के साधनों पर ज्यादा आप ध्यान देंगे और खर्च भी आज ज्यादा होगा। परिवार का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग:  काला

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
दूसरों के झगड़े में पड़ने से आपका नुकसान होगा। आवश्यक चीजें समय पर नहीं मिलने से आपका मन दुखी रहेगा। बिजनेस में आज आप प्रॉफिट कमा पाएंगे। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
लकी नंबर: 21, शुभ रंग: हल्का काला

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
तीर्थ दर्शन का प्लान आपका बनेगा। शेयर मार्केट में जोखिम लेने की संभावना है। घर बाहर प्रसन्नता पूर्वक वातावरण आप निर्मित करेंगे। दुष्टजन आपको हानि पहुंचाने का आज प्रयास करेंगे। हानि की संभावना है।
लकी नंबर:  63,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
आर्थिक उन्नति के दिशा में किया गया कार्य आपका सफल रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से आज मन आपका खुश रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों की हेल्प से मन आपका प्रसन्न रहेगा। परिवार आपका साथ देंगे।
लकी नंबर: 3, शुभ रंग:   बैंगनी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
नए अनुबंध आज आप कर सकते हैं, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी से आपको शाबाशी प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी, जिससे आपके घर परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग:  हल्का भूरा

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
ज्यादा खर्च होने से आज टेंशन रहेगा। पारिवारिक टेंशन आपको रहेगी। कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा। बिजनेस ठीक चलेगा। जोखिमयों का जमानत के कार्यों में आज आपको संलग्न नहीं होना चाहिए। लाभ की स्थिति बनेगी।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: सफेद

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
रोजगार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास आज आपको करने होंगे। कोई बड़ा कार्य हो जाने से मन आपका आज प्रसन्न रहेगा। निवेश करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। फैमिली में सुख शांति रहेगी।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग:  हल्का रेड

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487