Logo
आज शनिवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 10 अगस्त 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 10 अगस्त 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। आज सावन माह की पंचमी तिथि है। सावन माह भी प्रारंभ है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 10 अगस्त 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:55 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 50 से 12 59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:49 से 08:59 तक अमृत
सुबह 08:59 से 10:59 तक चंचल
सुबह 10:59 से 12:59 तक चंचल 
दोपहर 12:59 से 02:59 तक अमृत
दोपहर 02:59 से 07:59 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
पार्टी व पिकनिक का आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। रचनात्मक कार्य में आप सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक से चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको बनी रहेगी। पारिवारिक उन्नति के योग हैं।
लकी नंबर: 65, शुभ रंग: हल्का सफेद

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। शोक समाचार आपको मिल सकता है। भाग दौड़ और ज्यादा रहेगी। जोखिम के कार्यों से बचकर रहना चाहिए। अधूरे कार्यों में आज गति आएगी। दिन अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भूमि व भवन संबंधी प्लान बनेगा। लाभ की स्थिति में आप पहुंचेंगे। मान प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यक्ता नहीं है।
शुभ नंबर: 86, शुभ रंग:  हल्का मैटी

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
यात्रा आज आपकी सफल रहेगी। प्रयास करना आपको ठीक रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को दुखी ना करें। व्यापार व्यसाय में उन्नत के योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम आज आवश्यक है। जीवनसाथी से हेल्प मिलेगी।
लकी नंबर: 76, शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
पुराने मित्र व संबंधियों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे। नौकरी में अच्छी पदोन्नति से आपका भाग्य खुलेगा। किसी की आलोचना करने से आज आपको बचना चाहिए।
लकी नंबर: 53, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
रोजगार आपको मिलेगा। व्यवसाय की यात्रा सफल होगी। नौकरी में अधिकार में आपके बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक समस्या का समाधान प्राप्त होगा। नए प्लान में लाभ की संभावना है। लाभ तगड़ा मिलने के आसार हैं।
लकी नंबर: 54, शुभ रंग:  मैटी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
यात्रा पर ज्यादा खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विवाद में पड़ने की जरूरत नहीं है। कीमती वस्तुओं को आपको संभाल कर रखने की जरूरत है। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आलस का त्याग कर अपने कार्यों को आगे बढ़ाएं।
लकी नंबर: 87, शुभ रंग: हल्का नीला

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
नए अनुबंध से आपको फायदा होगा। नए प्लान पर आप काम करेंगे। कार्य में खर्च की अधिकता रहेगी। जीवन में भावनात्मक समस्याएं बन सकती हैं। व्यापार में नया अनुबंध आज नहीं करने की हिदायत दी जाती है।
लकी नंबर:  56,  शुभ रंग: पीला

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
पुराना रोग आपका उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचकर रहें। कीमतीय बस्तु संभाल कर रखने की जरूरत है। बाकी सब सामान्य रहेगा। बिजनेस व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। कठिनाइयां आपसे दूर होगी। राजकीय तथा व्यवसाय के कार्यों में सफलता मिलेगी।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
पूजा पाठ में आज आपका मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। कुछ मानसिक तनाव हो सकते हैं। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट की संभावना है। परिवार का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 98, शुभ रंग:  हल्का रेड

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
धन प्राप्ति के योग हैं। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार की हेल्प से दिन उत्साहपूर्वक व्यतीत होगा। लाभ की संभावना बन रही है। आर्थिक सुधार रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव आज आपको मिल सकता है।
लकी नंबर: 52, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
पैसे के लेनदेन में सावधानी रखना चाहिए। बकाया वसूली के प्रयास सफल रह सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा आपके मन के अनुसार होगी। कानूनी मामले सुधार सकते हैं। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आने की संभावना है। आहार की अधिकता से आपको रोग हो सकते हैं।
लकी नंबर: 28, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487