Logo
आज शुक्रवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 12 जुलाई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 12 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार 12 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। आज आषाढ़ माह की षष्ठी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शुक्रवार यानी 12 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:49 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:15 पर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा - आज के दिन तिल का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 44 से 12 58 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:57 से 08:57 तक अमृत
सुबह 08:57 से 10:57 तक चंचल
सुबह 10:57 से 12:57 तक चंचल 
दोपहर 12:57 से 02:56 तक अमृत
दोपहर 02:56 से 07:53 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:25 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
व्यवसाय के क्षेत्र में आज आप सफल रहेंगे। प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे। धन लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्य करने में आपकी रुचि रहेगी। जिससे आपको लाभ ही प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: संतरा

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
जल्दवाजी करने से चोट लग सकती है। दूर से आपको शोक समाचार मिलने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी को भला बुरा न कहें। थकान व कमजोरी दिनभर रह सकती है। परिवार का ख्याल रखें।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग:  गोल्डन

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
यात्रा आपके लिए लाभदायक है। शादी में भोजन का आनंद प्राप्त कर पाएंगे। स्टूडेंट आज के दिन सफलता प्राप्त करेंगे। कारोबार में आपके वृद्धि के योग हैं। किसी से बेवजह बहस करने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ नंबर: 47, शुभ रंग: आसमानी

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। कोई बड़ी समस्या आपको घेर सकती है। शरीर आपका शिथिल रहेगा। लेनदेन में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। भूमि व मकान में आपको लाभ की संभावना है। 
लकी नंबर: 55, शुभ रंग:  क्रीम

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
कानूनी अड़चन आज आपकी दूर होगी। मकान व दुकान से आपके लाभ की संभावना है। थकान व कमजोरी आपको दिन भर बनी रहेगी। धन प्राप्ति के योग स्थिति में हो पाएंगे। धन को लेकर चिंतित न रहें।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। दूर से आपको दुख समाचार प्राप्त होगा। व्यर्थ की भाग दौड़ मिल सकती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आप दुखी रह सकते हैं। आज के दिन आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग:  पर्पल

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
आज आपका पूजा पाठ में मन लगेगा। किसी साधु संत के आशीर्वाद से आपके कार्य बनेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में लाभ होगा। व्यापार व्यवसाय में आपको लाभ की संभावना दिख रही। लेकिन सतर्क होकर कार्य करें।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: आसमानी

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
कष्ट, तनाव व चिंता से आज आप मुक्त रहेंगे। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। तत्काल लाभ नहीं होगा। आपको सामाजिक कार्य करने में रुझान आज आपका ज्यादा रहेगा, जिससे लाभ होगा। कोई नया व्यक्ति आज आपके पास आ सकता है।
लकी नंबर:  70,  शुभ रंग: हल्का काला

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
आज धनहानि आपको हो सकती है। सावधानी बरतें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकता है। विवाद से बचकर रहें। शत्रु आपके आज शांत रहेंगे। लेकिन आपको भी सतर्क रहने की आवश्यक्ता है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  काला

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
अप्रत्याशित लाभ ज्यादा हो सकते हैं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग करने से बचें। आज टेंशन आपको रहेगा। पुराना रोग उभरने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको तनाव लेने की आवश्यक्ता नहीं है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  लाल

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
शत्रु आज आपका सक्रिय रहेगा। शारीरिक कष्ट से आपको हानि हो सकती है। व्यवसाय की यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के अवसर बन रहे हैं। फैमिली में आज आपसे बाद विवाद भी हो सकता है।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: संतरा

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
घर में आपके गेस्ट आ सकते हैं। आज खर्च अधिक होगा। दूर से शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे। निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कॉन्फिडेंस के साथ आज आप वर्क कर पाएंगे। वहीं पर आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  ब्लू

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487