Logo
आज सोमवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 15 जुलाई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 15 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 15 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। आज आषाढ़ माह की नवमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें सोमवार यानी 15 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:51 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:14 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन घी या दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 44 से 12 58 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:55 से 08:55 तक अमृत
सुबह 08:55 से 10:55 तक चंचल
सुबह 10:55 से 12:55 तक चंचल 
दोपहर 12:56 से 02:56 तक अमृत
दोपहर 02:56 से 07:56 तक लाभ
शाम 07:56 से 09:55 तक लाभ
रात 09:55 से 11:50 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
आपके प्रयास आज सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग हैं। पराक्रम आपका बढ़ेगा। नौकरी में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट म्युचुअल फंड से आज आपकी फैमिली को लाभ होगा। परिवार का ख्याल रखें।
लकी नंबर: 77, शुभ रंग: सफेद

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
सामाजिक प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। पराक्रम आपका बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि की प्राप्त होगी। आर्थिक व्यवसाय में ज्यादा वृद्धि होगी। मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। नौकरी में सुकून रहेगा, लेकिन टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग:  संतरा

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग ज्यादा न करें। दुखद समाचार आपको मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है।
शुभ नंबर: 99, शुभ रंग: क्रीम

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
कोई भी गलती न करें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने से बचें। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। विद्यार्थी वर्ग की सफलता प्राप्त होगी। किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का शुभ अवसर आपको प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 80, शुभ रंग:  चैती

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
लेनदेन में ज्यादा व्यवहार न करें। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें। मकान व भवन संबंधी प्लान बनाएंगे। फैमिली की ओर से आपको टेंशन मिल सकती है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज आप प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
शत्रु आज आपसे प्रताड़ित रहेंगे। कोर्ट व कचहरी के कारण आप तनाव में होंगे। निवेश करना शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों से आपका बात विवाद हो सकता है। पार्टनरों की हेल्प मिलेगी। परिवार का ध्यान देने की आवश्यक्ता है।
लकी नंबर: 73, शुभ रंग:  आसमानी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखिए। विशेष कर स्त्रियां अपना ज्यादा ध्यान रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह बात की स्थिति निर्मित हो सकती है। आय में उतार-चढ़ाव ज्यादा रहेगा। अपने ऊपर खर्च ज्यादा हो सकता है।
लकी नंबर: 78, शुभ रंग: आसमानी

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
आज कुसंगति न करें। पूजा पाठ में ज्यादा मन लगाएं। कोर्ट व कचहरी के कार्य आपके अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर आपके हाथ आएंगे। आर्थिक उन्नति के प्रयास आप कर सकते हैं। किसी पर विश्वास आंख मूंदकर न करें।
लकी नंबर:  74,  शुभ रंग: गुलाबी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
नया प्लान बनेगा। अपने कार्यों में सुधार करने की जरूरत है। जोखिम उठाने का साहस आप नहीं करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ ही जोखिम व जमानत के कार्यों से बचें। लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
लकी नंबर: 76, शुभ रंग:  संतरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
पुराने शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको सता सकती है। लाभ के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ आपको जरूर मिलेगा। 
लकी नंबर: 70, शुभ रंग:  नारंगी

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
ज्यादा खर्चा सामने आएंगे। कर्ज लेना आपको पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने पर मन दुखी रहेगा। पारिवारिक टेंशन आपको बनी रहेगी। कीमती वस्तुओं का उपयोग ज्यादा न करें। पारिवारिक टेंशन रह सकती है।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग: क्रीम

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
रोजगार प्राप्ति के दिशा में प्रयास आपका सफल रहेगा। निवेश में सुखद परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। भाग्य का साथ आपको जरूर मिलेगा।
लकी नंबर: 88, शुभ रंग:  सफेद

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487