Logo
आज मंगलवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 16 जुलाई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 16 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 16 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। आज आषाढ़ माह की दशमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मंगलवार यानी 16 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:51 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:14 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 46 से 12 58 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:55 से 08:55 तक अमृत
सुबह 08:55 से 10:55 तक चंचल
सुबह 10:55 से 12:55 तक चंचल 
दोपहर 12:57 से 02:57 तक अमृत
दोपहर 02:57 से 07:57 तक लाभ
शाम 07:57 से 09:55 तक लाभ
रात 09:55 से 11:50 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
यात्रा आपकी मनोरंजन रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। परिवार के साथ प्रसन्नता पूर्वक समय आपका व्यतीत होगा। कोई बड़ा काम आज आप कर सकते हैं।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: सफेद

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
भूले बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। समर्थकों से आज के दिन आलोचना प्राप्त होगी। किसी बड़े काम को करने का प्लान अपने फ्रेंड के साथ बनाएंगे। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में आप भाग लेंगे।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग:  गुलाबी

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
मित्रों का हेल्प करने का मौका आपको मिलेगा। मेहनत का फल आपको मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। परिचितों पर ज्यादा पर भरोसा न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ नंबर: 11, शुभ रंग: क्रीम

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
विवाद को ज्यादा बढ़ावा न दें। कानूनी समस्या दूर हो सकती है। खानपान का असर आपके स्वास्थ्य पर ज्यादा कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार आपको ज्यादा रहेगा।
लकी नंबर: 80, शुभ रंग:  सुनहरा

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
रचनात्मक कार्य आपके सफल रहेंगे। किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद आपको मिल सकता है। पार्टी और पिकनिक के आयोजन में आप भाग लेंगे। जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  हल्का सुनहरा

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
अस्थाई संपत्ति के कारण कार्य आपके मन के अनुसार होंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज रूप से आपको प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की हेल्प आपको प्राप्त होगी। शत्रुओं का प्रभाव होने की संभावना है।
लकी नंबर: 88, शुभ रंग:  आसमानी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
किसी व्यक्ति विशेष की हेल्प आपको प्राप्त होगी। व्यापार बिजनेस ठीक चलेगा। पारिवारिक सदस्यों की हेल्प आपको प्राप्त होगी। शारीरिक समस्या आज हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, नहीं तो हानि हो सकती है।
लकी नंबर: 44, शुभ रंग: आसमानी

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
चोट की घटना से आपको हानि हो सकती है। आप वाहन खरीदने के बारे में सोचेंगे। किसी भी प्रकार के विवाह को ज्यादा बढ़ावा बना दें। मेहनत के कार्यों से बचकर न रहें। व्यापार बिजनेस ठीक रहेगा।
लकी नंबर:  74,  शुभ रंग: हरा

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
तीर्थ दर्शन की योजना आप बनाएंगे। सत्संग का लाभ आपको मिल सकता है। बिजनेस आपका ठीक चलेगा। नौकरी में आपके कार्य सफल होंगे। दूसरों की जवाबदारी अपने ऊपर लेने से बचें, नहीं तो हानि होने की संभावना है।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग:  संतरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
कार्यस्थल पर आज के दिन वाद विवाद होने की संभावना रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा आपको अपने आप प्राप्त होगी। नौकरी में सहकर्मी आपके फेवर में रहेंगे। आरामदायक साधनों पर धनखर्च अधिक होगा। घर बाहर प्रसन्नता बनी रह सकती है।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग:  पीला

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
डूबा हुआ पैसा आपको प्राप्त हो सकता है। यात्रा आपकी ठीक रहेगी। शेयर मार्केट में ज्यादा जल्दबाजी न करें, हानि होने की संभावना है। घर वाहर प्रसन्नता का माहौल आप निर्मित करेंगे। शारीरिक कष्ट आपको हो सकता है।
लकी नंबर: 60, शुभ रंग: क्रीम

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
स्वास्थ्य का पाया आज कमजोर रह सकता है। विवाद को ज्यादा बढ़ावा न दें। व्यापार व्यवसाय से आपको फायदा मिलेगा। नौकरी में अधिक बात करने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखकर ही कोई कार्य करें।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग:  सफेद

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487