Logo
आज मंगलवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 2 जुलाई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 2 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 2 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। आज ज्येष्ठ माह की एकादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मंगलवार यानी 2 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:46 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:15 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन गुड़ या चीनी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 41 से 12 56 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.44 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:51 से 08:51 तक अमृत
सुबह 08:51 से 10:51 तक चंचल
सुबह 10:51 से 12:54 तक चंचल 
दोपहर 12:54 से 02:56 तक अमृत
दोपहर 02:56 से 07:56 तक लाभ
शाम 07:56 से 09:58 तक लाभ
रात 09:58 से 11:24 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
कोई अपरिचित व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचा सकता है। थोड़े से पैसे में लाभ आपके बनेंगे। मित्रों की हेल्प करने का अवसर आपको प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज के दिन चिंता से मुक्त रहेंगे।
लकी नंबर: 9, शुभ रंग: आसमानी

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
आज शारीरिक कष्ट संभव है। व्यापार व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। सुख के साधनों पर खर्च सोच समझकर करें।
लकी नंबर: 8, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भागदौड़ ज्यादा करना पड़ सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। चिंता तथा तनाव दिनभर बने रहेंगे।
शुभ नंबर: 80, शुभ रंग: हल्का काला

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
किसी के फालतू बातों में ना पड़ें। रोजगार प्राप्त के प्रयास सफल हो सकते हैं। आभूषण आपको प्राप्त होंगे। अचानक कोई मुसीबत आपके पास आ सकती है। नौकरी में जवाबदारी आपकी ज्यादा रहेगी।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का लाल

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
कोई बड़ी बाधा आपकी जिंदगी में आ सकती है, जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य करने की कोशिश न करें। काफी समय से अटका हुआ पैसा आपका मिल सकता है। आय के स्रोत मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में लाभ होगा।
लकी नंबर: 52, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने रोग के कारण परेशान हो सकते हैं। अपेक्षा में हानि की संभावना है। चिंता तथा गम रहेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें, नहीं तो नुकसान होगा।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग:  क्रीम

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
आज यात्रा करना आपके लिए सफल रहेगा। शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। बेचैनी बनी रहेगी। हेल्प करने का अवसर आपको जरूर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। काफी समय से अटके हुए कार्य किसी के हेल्प से पूरे होंगे।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग:  हल्का लाल

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
तरक्की के अवसर आपको जरूर प्राप्त होंगे। भूमि या भवन संबंधी समस्याओं का हल निकलेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। परिवारजनों के साथ आपका बाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण स्वतंत्रता में वृद्धि होगी।
लकी नंबर:  70,  शुभ रंग: पीला

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
कष्ट, चिंता व तनाव के कारण आज दिनभर आप परेशान ही रहेंगे। लाभ में वृद्धि सेकंड टाइम हो सकती है। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि आपके कारण होगी। निवेश करना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  क्रीम

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
ज्यादा खर्च होने से टेंशन बनेगी और आपका बजट बिगड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में ज्यादा जल्दबाजी पूर्वक निर्णय न लें। भाग्य में लाभ के अवसर ज्यादा रह सकते हैं। बोलचाल की भाषा में संयम बना के रखें। पुराने रोग के कारण परेशानी होंगे।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
किसी उत्सव में भाग लेने का शुभ अवसर आपको प्राप्त होगा। स्टूडेंट को सफलता हासिल होगी। परिवार व मित्रों के साथ प्रसन्नता पूर्वक आज दिन व्यतीत करेंगे। निवेश सोच समझ कर आज आपको करना चाहिए।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: चैती

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
शुभ समाचार आपको जरूर प्राप्त होगा। घर में गिफ्टों का आगमन होगा, जिसके कारण आत्म सम्मान में आपके वृद्धि होगी। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। निवेश करना शुभ रहेगा। टेंशन बनेगी, दुष्ट जनों से दूर ही रहें।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:  चैती

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487