Logo
आज शनिवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 20 जुलाई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 20 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 20 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। आज आषाढ़ माह की चतुर्दशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 20 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:51 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:14 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 46 से 12 58 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:53 से 08:53 तक अमृत
सुबह 08:53 से 10:53 तक चंचल
सुबह 10:53 से 12:53 तक चंचल 
दोपहर 12:53 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:52 तक लाभ
शाम 07:57 से 09:55 तक लाभ
रात 09:55 से 11:50 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
आज आपके नए मित्र बनेंगे। अच्छी खबर मिलने की संभावना है। कार्यों में ज्यादा व्यस्तता आएगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि का योग है। किसी बड़ी समस्या का समाधान आज प्राप्त होगा। परिवार का ख्याल रखें।
लकी नंबर: 67, शुभ रंग: ऑरेंज

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
मेहनत आज आपकी सफल रहेगी। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। कार्य सिद्ध से प्रसन्नता आपके परिवार में बनी रहेगी। घर बाहर आपकी पूछ परख बढ़ेगी। पार्टनरों के हेल्प से आपके कार्य बनेंगे। दिनभर टेंशन लेने से बचें।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग:  क्रीम

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें। शोक संदेश मिलने की संभावना है। विवाद को ज्यादा बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य में कमजोरी आज रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ नंबर: 89, शुभ रंग:  रेड

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
मेहनत का पूरा फल आपके प्राप्त होगा। स्वास्थ्य खराब रहने से मन डिस्टर्ब रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य की संभावना है। नौकरी में आपका अधिकार बढ़ेंगा। लेकिन तनाव लेने की जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 13, शुभ रंग: लाल

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
संपत्ति के बड़े सौदे आज आपको लाभ देने की स्थिति में रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य के प्रयास सफल रहेंगे। रिश्तों में लाभ होगा। किसी से बेवजह विवाद से बचना होगा।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  ग्रीन

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं। राज की हेल्प प्राप्त होगी। वैवाहिक प्रस्ताव आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि और कोई बड़ा कार्य करने का प्लान बनेगा। तनाव लेने से बचें।
लकी नंबर: 88, शुभ रंग:  ब्लू

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
वाहन व मशीनरी और अग्नि के कार्यों में सावधानी बरतें। दूसरों के झगड़े में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। बिजनेस ठीक चलेगा। लाभ की योजना बनेगी।
लकी नंबर: 45, शुभ रंग: ब्लू

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
तीर्थ दर्शन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ आपके परिवार को मिलेगा। कोई भी कार्य पूर्ण व लाभदायक होने से लाभ मिलेगा। मन आज आपका प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम मिटाने की कोशिश न करें।
लकी नंबर:  99,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
आज के दिन उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा वर्क आप कर पाएंगे। पैसा मनुकूल फल देगा। कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। परिवार में हंसी-खुसी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 79, शुभ रंग:  ब्लैक

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
बकाया वसूली के प्रयास आज आप कर सकते हैं। लंबी यात्रा की संभावना है। नए अनुबंध प्राप्त होने से रोजगार में वृद्धि प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकारी की प्रसन्नता आपके फेवर में रहेगी और प्रशंसा मिलेगी।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग:  हल्का भूरा

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
आज के दिन टेंशन रहेगा। किसी व्यक्ति के उत्साह में आकर कोई भी कार्य न करें। पारिवारिक टेंशन बनी रहेगी। कार्य में मन ज्यादा नहीं लगेगा। बिजनेस व्यापार ठीक रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्यों से आज बचकर रहना चाहिए।
लकी नंबर: 65, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
रोजगार में आज वृद्धि होगी। व्यवसाय की यात्रा आप कर सकते हैं। नवीन वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से मन आपका ठीक रहेगा। पारिवारिक टेंशन का सामना करना पड़ सकता है।
लकी नंबर: 90, शुभ रंग:  हल्का रेड

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487