Logo
रविवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 21 जनवरी का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 21 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 21 january 2024, रविवार को कुछ राशियों पर ग्रहो का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने हस्तरेखा वास्तुशास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:45 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06:25 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा- आज के दिन दलिया या फिर घी खाकर यात्रा करें।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.10 से 12.48 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.00 से 16.10 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 06:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:51 तक चंचल
सुबह 10:51 से 12:03 तक चंचल 
दोपहर 12:03 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:52 तक लाभ
शाम 07:52 से 09:58 तक लाभ
रात 09:55 से 11:40 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। मन प्रसन्नता से भर जाएगा। चोट लगने की संभावना है। सावधान रहें। एनर्जी लो रहेगी। घर परिवार में बहस हो सकती है। बड़ा बिजनेस डिसीजन ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। सूर्य को अर्ध्य दें।
लकी अंक: 5, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन दोस्तों से मदद मिलेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। कोई बड़ी डील हो सकती है। पिता की सलाह माने। भाग्य का साथ मिलेगा। ग्रहणी शॉपिंग पर जा सकती हैं। लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। पीपल के नीचे दीपक जलाएं। 
लकी अंक: 6, शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन यात्रा से परहेज करें। सामान की चोरी हो सकती है। घर परिवार में क्लेश की स्थिति बन सकती है। हेल्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं। आराम पसंद करेंगे। काम को लेकर नुकसान हो सकता है। हनुमान जी की आराधना करें। 
शुभ अंक: 14, शुभ रंग: ग्रे

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन पॉजिटिव रहेंगे। विवाह संबंध तय हो सकते हैं। घर में नए मेहमान आएंगे। यात्राओं से लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगो को भाग्य का साथ मिलेगा। युवाओं को परिवार से प्यार मिलेगा। मां लक्ष्मी की आराधना करें। 
लकी अंक: 2, शुभ रंग:  लेमन

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन बड़े लोगों से मुलाकात होगी। लोकप्रियता बढ़ेगी। दुकानदारों को लाभ मिलेगा। लोग आपसे जुड़ेंगे, भाग्य साथ देगा। रुका हुआ धन मिलेगा। धार्मिकता ज्यादा बढ़ेगी। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। शिवजी की आराधना करें। 
लकी अंक: 3, शुभ रंग: हरा

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन भगवान के ऊपर आस्था रहेगी। धार्मिक स्थान में जा सकते हैं। पुरानी परेशानी अशांति का कारण बन सकती है। कोई नया कार्य न शुरू करें। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। तुलसी माता को जल चढ़ाएं। 
लकी अंक:  12, शुभ रंग: गुलाबी

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन बिना बात के झगड़ा हो सकते हैं। अपनी चीज कहीं पर भूल सकते हैं। ससुराल पक्ष से दांपत्य जीवन में इंटरफेयर लोग करेंगे, उलझने रहेंगी। व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा। गाय को चारा खिलाएं।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: पर्पल

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन स्टूडेंट के लिए समय अच्छा रहेगा। लोगों का फेवर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ टाइम व्यतीत करेंगे। शासन से सहयोग मिलेगा। मेहनत करें, अपने जीवन से संतुष्ट रहेंगे। गरीबों की मदद करें। 
लकी अंक: 9, शुभ रंग: नीला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन मुश्किलों से बाहर निकलेंगे। अटके काम बनेंगे। फंसा हुआ पैसा मिलेगा। युवाओं के लिए आराम का दिन रहेगा। मानसिक परेशानी हो सकती है। बाहर घूमने निकलने की संभावना है। मां पार्वती की पूजा करें।  
लकी अंक: 5, शुभ रंग: आसमानी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। हेल्थ की परेशानी हो सकती है। पेट में दर्द हो सकता है। लोग मिस गाइड कर सकते हैं। मन अशांत रहेगा। जीवन में कंफ्यूजन रहेगा। दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। विष्णु भगवान की सेवा करें। 
लकी अंक: 3, शुभ रंग: पीला

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन अपने कार्य पर फोकस करें। मांस मदिरा के सेवन करने से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। ठगी का शिकार हो सकते हैं। सतर्क रहें। बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। गरीब लोगों को भोजन कराएं।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: ब्लू

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन बैंक से संबंधित कार्यों में असफलता मिल सकती है। सुख सम्मान मान प्रतिष्ठा मिल सकती है। नौकरी पेशा को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के प्रति सतर्क रहें। लव लाइफ ठीक रहेगी। माता महाकाली की पूजा अर्चना करें। 
लकी अंक: 5, शुभ रंग: लाल

CH Govt hbm ad
5379487