Logo
आज बुधवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 24 जुलाई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 24 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 24 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। आज सावन माह की तृतीया तिथि है। सावन माह भी प्रारंभ है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 24 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:51 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:14 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा- आज के दिन गुड़ का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 48 से 12 58 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:40 से 08:50 तक अमृत
सुबह 08:50 से 10:50 तक चंचल
सुबह 10:50 से 12:50 तक चंचल 
दोपहर 12:50 से 02:50 तक अमृत
दोपहर 02:50 से 07:50 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:55 से 11:50 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
आराम और मनोरंजन के साधन आज आपको उपलब्ध जरूर होंगे। यश एवं कीर्ति की बढ़ोतरी होगी। विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय रह सकते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारी के प्रसन्न रहने से आपके कार्य बनेंगे।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग: मैटी

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
शारीरिक कष्ट आपको हो सकता है। आपको टेंशन रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास करने से सफलता प्राप्त होगी आज के दिन0 लाभ के अवसर आपके हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में तेजी आ सकती है।
लकी नंबर: 47, शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
स्वास्थ्य आज आपका कमजोर रह सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करने से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। आज व्यवसाय की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। परिवार में किसी प्रकार के विवाद से बचें।
शुभ नंबर: 39, शुभ रंग:  पीला

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
आंखों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। अज्ञात भाई आज आपको लाभ देगा। वाणी पर विशेष नियंत्रण बनाकर रखें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास आपको करने होंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग: चैती

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
घर में गेस्ट का आवागवन होगा, जिससे आप खुश रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस करने से आपके कार्य बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में आज आपको मुनाफा ज्यादा होगा। घर वाहर प्रसन्नता का वातावरण बन सकता है।
लकी नंबर: 53, शुभ रंग:  हल्का लाल

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
शत्रु आज आपसे परेशान रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में आपको कार्य करने की जरूरत है। बिजनेस व्यापार में वृद्धि होने से नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर बाहर शांति आज बनी रहेगी।
लकी नंबर: 85, शुभ रंग:  नारंगी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
शत्रु आज आपको हानि पहुंचा सकते हैं। दुखद समाचार प्राप्त होने से मन दुखी रहेगा। व्यक्तिगत की भाग दौड़ ज्यादा आपको करनी पड़ेगी। लाभ के अवसर बिजनेस के क्षेत्र में आपको प्राप्त होंगे। मन में आज नियंत्रण बनाकर रखें।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग: हल्का काला

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी परेशानी आपको रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का प्रयास आप करेंगे। निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। बिजनेस में वृद्धि होगी।
लकी नंबर:  12,  शुभ रंग: मैटी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
किसी अपने के व्यवहार से आज आप दुखी रहेंगे। शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। बड़ों पर ज्यादा भरोसा कर न करें। नियंत्रण बनाए रखें। स्थाई संपत्ति के कार्य आज आपको लाभ देने में असमर्थ रहेंगे।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग:   बैंगनी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
प्रेम प्रसंग के मामले में आज पार्टनर के फीलिंग के अनुसार आपको कार्य करना चाहिए। बेवजह की कहा सुनी किसी से हो सकती है। नौकरी में सहकर्मियों का साथ आपको मिलता रहेगा। दिन आपका अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  हल्का भूरा

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। पुराना रोग आज आपको परेशान कर सकता है। अपेक्षित कार्यों में लेट होने से आप दुखी रहेंगे। मानसिक बेचैनी आज आपको बनी रहेगी।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
धर्म कर्म में रुचि आज आपकी बनेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। टेंशन आज पारिवारिक रूप से आपको बना रहेगा। मित्रों से संबंध आपके बिगड़ सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिससे आपको नुकसान होगा।
लकी नंबर: 17, शुभ रंग:  हल्का रेड

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487