Logo
आज बुधवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 3 जुलाई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 3 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 3 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। आज ज्येष्ठ माह की द्वादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 3 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:46 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:15 पर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा - आज के दिन दही या चीनी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 42 से 12 57 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:51 तक अमृत
सुबह 08:51 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:51 से 12:54 तक चंचल 
दोपहर 12:54 से 02:56 तक अमृत
दोपहर 02:56 से 07:56 तक लाभ
शाम 07:56 से 09:59 तक लाभ
रात 09:5= से 11:25 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
शुभ समाचार प्राप्त होने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा। मित्रों की हेल्प प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी में आपको सुकून रहेगा। पारिवारिक टेंशन से मुक्त रहेंगे।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: नारंगी

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
आज आप प्रयास कर सकते हैं, वह सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। पराक्रम आज आपका बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने के लिए आपका रुझान रहेगा। शेयर मार्केट में म्युचुअल फंड में लाभ की स्थिति बनेगी।
लकी नंबर: 8, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
पुराने रोग से आज परेशान रह सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में हल्के-फुल्के शब्दों का प्रयोग ज्यादा ना करें। किसी व्यक्ति से बेवजह आपका वाद विवाद हो सकता है। दिन सामान्य रहेगा।
शुभ नंबर: 44, शुभ रंग: हल्का काला

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
किसी गलती का खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। इसलिए कोई भी गलती ना करें। भाग दौड़ आज ज्यादा रहेगी। स्टूडेंट वर्ग को सफलता प्राप्त करने में समय लगेगा। किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेने का अवसर आपको प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
लेनदेन में ज्यादा व्यवहार न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। भूमि और भवन संबंधी योजना आप बना सकते हैं। कोई बड़ा लाभ आपको प्राप्त होगा। भाग्य बेहद आपके अनुकूल रहेगा। उसका लाभ आज दिन भर उठाएं।
लकी नंबर: 53, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
शत्रु आज आपसे पराजित होंगे। कोट व कचहरी के कार्य आपके फेवर में रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में सहकर्मी लोग आपकी हेल्प करेंगे। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग:  सफेद

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
बाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। किसी व्यक्ति से बेवजह वाद-विवाद आपका हो सकता है। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी न करें। धन लाभ के अवसर आज आपको प्राप्त होंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग:  लाल

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
कुसंगति करने से आज आपको हानि हो सकती है। पूजा पाठ में मन आज आपका खूब लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य समय पर नहीं होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होने के साथ ही परिवार के साथ समय अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक उन्नति के दिशा में आपको आज प्रयास करना चाहिए।
लकी नंबर:  70,  शुभ रंग: पीला

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
नए प्लान बनेंगे। कार्य प्रणाली में सुधार की जरूरत है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। जोखिम उठाने का साहस आज आपके अंदर आएगा। नए कारोबार का अनुबंध आप कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृध्दि हो सकती है।
लकी नंबर: 13, शुभ रंग:  क्रीम

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
पुराने शत्रु आज आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। थकान व कमजोरी दिन भर बनी रहेगी। जीवनसाथी का साथ आपको प्राप्त होगा। भाग्य के साथ आज आपको मेहनत भी करने की जरूरत हैय़।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  आसमानी

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
ज्यादा खर्च आज आपके सामने आ सकते हैं। जिसके कारण कर्ज आपको लेना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा ज्यादा नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य आपका कमजोर रह सकता है। कीमती वस्तुओं की खरीद फरोख्त आप कर सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: चैती

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
रोजगार प्राप्ति की दिशा में किया गया प्रयास सफल रहेगा। व्यवसायिक यात्राएं आप कर सकते हैं। किसी बड़ी बाधा को दूर होने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। भाग्य के कारण आज कई कार्य आपके ऐसे ही हो जाएंगे। लेन-देन में ज्यादा जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  भूरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487