Logo
आज गुरुवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 4 जुलाई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 4 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 4 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। आज ज्येष्ठ माह की त्रयोदशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें गुरुवार यानी 4 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:46 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:15 पर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा - आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:44 से 12:57 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:50 से 08:50 तक अमृत
सुबह 08:50 से 10:50 तक चंचल
सुबह 10:50 से 12:50 तक चंचल 
दोपहर 12:50 से 02:56 तक अमृत
दोपहर 02:56 से 07:56 तक लाभ
शाम 07:56 से 09:59 तक लाभ
रात 09:5= से 11:25 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
कस्ट व चिंता का वातावरण आज आपके पास बना रहेगा। आज के दिन बुद्धि से कार्य करें। समस्याएं अचानक से आ सकती हैं। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति आपके फेवर में रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपको लाभ होगा।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: आसमानी

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
बाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। कीमती वस्तु आज खरीदने का मन करेगा। शरीर रोग से ग्रस्त रह सकता है। किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। अपने व्यवहार को आज सकारात्मक बनाकर रखें।
लकी नंबर: 8, शुभ रंग: नारंगी

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
यात्रा आज आपके मन के अनुसार रहेगी। जल्दबाजी व विवाद करने से आज आपको बचना चाहिए। शरीर में शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। किसी के व्यवहार से आपके कॉन्फिडेंस को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम आज करने से आपको बचना चाहिए।
शुभ नंबर: 44, शुभ रंग: हल्का नारंगी

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
आज आप आराम करने के मूड में दिन भर रहेंगे। नए प्लान पर विचार विमर्श किसी सज्जन व्यक्ति से हो सकता है। कारोबार में नए अनुबंध आज कर सकते हैं। समय अच्छा है, सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा किसी को देखकर आपको मिलेगी।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
प्रेम प्रसंग के मामले में आज मन आपका उदास रहेगा। शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लेन-देन में पैसे के मामले में विशेष सावधानी रखें। बकाया वसूली के क्षेत्र में आप प्रयास कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होगा।
लकी नंबर: 53, शुभ रंग:  चैती

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
आज के दिन ज्यादा खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे आपका मन थोड़ा सा घबराया हुआ रहेगा। वाणी पर आज नियंत्रण रखें। अपने वाणी से किसी को नुकसान ना पहुंचाएं। अपेक्षित कार्यों में देरी होने से थोड़ा परेशान रह सकते हैं।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग: क्रीम

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
मेहनत में किए गए प्रयास आपके सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्त के अवसर आपके हाथ आ सकते हैं। निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी बड़ी समस्या का हाल आज आपको ऐसे ही प्राप्त हो जाएगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग:  पर्पल

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
शत्रु आज शांत रहेंगे। वाणी पर विशेष नियंत्रण बनाकर रखें। आत्मविश्वास के साथ कोई भी कार्य कर पाएंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आज आपकी मुलाकात होगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। कोई मेहमान आपके घर अचानक से आ सकता है।
लकी नंबर:  70,  शुभ रंग: हरा

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
शारीरिक कष्ट के कारण मन दुखी रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण मन डिस्टर्ब रहेगा। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपका कार्य प्रभावित हो। आर्थिक उन्नति के दिशा में किया गया प्रयास सफल रहेगा। पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
लकी नंबर: 13, शुभ रंग:  चैती

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
आज व्यर्थ की भाग दौड़ आपको करनी पड़ेगी। समय का ज्यादा उपयोग आप कर पाएंगे। विवाद से आज आपको मानसिक तनाव मिलेगा। लेन-देन में ज्यादा जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से आपका लड़ाई झगड़ा होने से मन दुखी रहेगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  गुलाबी

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
यात्रा आज आपकी मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का शुभ अवसर आपको प्राप्त होगा। स्टूडेंट वर्ग आज के दिन सफलता प्राप्त करेंगे। स्वादिष्ट व्यंजन आपको प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच समझ कर पैसा लगाएं।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: नारंगी

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
आज आपका मन दुखी रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। भूमि या भवन संबंधी बाधा दूर हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे आपको लाभ दे सकते हैं। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्ति के योग हैं। निवेश करना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  हल्का पीला

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]
दूरभाष 9540881573

5379487