Logo
आज बुधवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 7 अगस्त 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 7 August 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 7 अगस्त 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा वृष राशि में मौजूद रहेंगे। आज सावन माह की द्वितीय तिथि है। सावन माह भी प्रारंभ है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 7 अगस्त 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:55 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 50 से 12 59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:49 से 08:59 तक अमृत
सुबह 08:59 से 10:59 तक चंचल
सुबह 10:59 से 12:59 तक चंचल 
दोपहर 12:59 से 02:59 तक अमृत
दोपहर 02:59 से 07:59 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
मेहनत आपको ज्यादा करनी पड़ सकती है। बुरी खबर मिलने से मन दुखी रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी का दिल न दुखाएं। दुष्टजन हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आपके विरोध में आज लोग रह सकते हैं। आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है।
लकी नंबर: 74, शुभ रंग: हल्का लाल

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
मेहनत आज आपकी सफल रहेगी। कार्यों की आपकी प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होने की संभावना है। आय के साधन आप जुटा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
लकी नंबर: 83, शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
पुराने मित्र व संबंधियों से आज आपकी भेंट हो सकती है। पुराने मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 
शुभ नंबर: 94, शुभ रंग:  हल्का क्रीम

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
यात्रा निवेश व नौकरी में आपको सफलता प्राप्त होगी। अप्रत्याशित लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को बढ़ाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना दिख रही है।
लकी नंबर: 84, शुभ रंग: चैती

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
आज फालतू खर्च ज्यादा होगा। शारीरिक कष्ट के कारण मन दुखी रहेगा। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। आपकी मिलन सहायता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद देगी। स्थाई संपत्ति में आपके प्रयास से वृद्धि होगी।
लकी नंबर: 63, शुभ रंग:  हल्का लाल

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
बिजनेस व्यापार में आज आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय की यात्रा से सफलता प्राप्त होगी। सार्वजनिक कार्यों में समय आपका ज्यादा व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 53, शुभ रंग:  काला

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
घर बाहर आपकी पूछ परख ज्यादा बढ़ेगी। योजना आपकी पटरी पर आ सकती है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे। प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे। मनोबल आपको सभी समस्याओं के हल प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगा।
लकी नंबर: 63, शुभ रंग: हल्का काला

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
राज की बाधा दूर हो सकती है। पूजा पाठ में आपकी फैमिली का मन लगा रहेगा। निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभाल कर रखने की जरूरत है। जीवन साथी से आपके मतभेद होंगे। व्यवहार कुशलता से आपकी समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।
लकी नंबर:  64,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
आज वाहव व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। विवाद को ज्यादा बढ़ावा न दें। कुसंगति से आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग दिख रहा है।
लकी नंबर: 95, शुभ रंग:   बैंगनी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
प्रेम प्रसंग के मामलों में आज अनुकूलता का लाभ आपको मिलेगा। विवाद ज्यादा न करें। परेशानियों का मुकाबला करने से पीछे न हटें। लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान के क्षेत्र में आपकी वृद्धि होगी।
लकी नंबर: 53, शुभ रंग:  हल्का भूरा

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
संपत्ति के कार्य आपको बड़ा लाभ देंगे। शत्रु परास्त हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास करने होंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आज आपकी कमजोर रह सकती है। संतान की शिक्षा के संबंध में टेंशन रहेगी।
लकी नंबर: 74, शुभ रंग: सफेद

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
यात्रा आज आपकी मनोरंजन रहेगी। रचनात्मक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। आय से अधिक आपका खर्च होगा। जिससे मनोबल आपका कमजोर रहेगा। कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं के कारण मन आपका दुखी रहेगा।
लकी नंबर: 67, शुभ रंग:  हल्का रेड

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487