Logo
Aaj ka Rashifal, 26 मार्च 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 26 मार्च 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, बुधवार (26 मार्च 2025) को मेष राशि वालों का दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। निवेश में भी लाभ मिलेगा। कन्या राशि वालों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बचकर रहें। कुंभ वालों को खुशी और उत्साह भरा दिन बीतेगा। वहीं कुछ राशि वालों का दिन सामान्य गुजरेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (26 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, बुधवार (26 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (26 March ka mesh rashifal)
आज आप दूसरों के साथ खुशियां बांटने का प्रयास करेंगे। जिसकी वजह से आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी। निवेश में जोखिम उठाने से आपको बचना है। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। कोई आपको सलाह दे सकता है। लाभ मिलेगा।
आज की सलाह: परिवार में सामंजस्य बढ़ाने के लिए के लिए माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, लकी नंबर: 4

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (26 March ka vrishabh rashifal)
आज आपको कार्यों में मदद मिलेगी। नकारात्मकता से दूरी बनाकर रहें। आभूषणों में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विवाह का प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। अगर विवाहित हैं तो प्रेम जीवन काफी रोमांटिक भरा बीतेगा। शाम यादगार बन सकती है।
आज की सलाह: आज आप हरे रंग के कपड़े पहनें। दिन सकारात्मकता के साथ बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (26 March ka mithun rashifal)
दिन की शुरुआत आप सकारात्मक विचारों के साथ करें। पैसे को लेकर चिंता न करें क्योंकि आज आपके पास कहीं से रुका हुआ धन आने की संभावना है। काम के बोझ के बीच अपने लिए भी समय निकालें। आज का दिन आपके लिए सौभाग्य लेकर आ सकता है, लाभ उठाएं।
आज की सलाह:आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए, छोटे बच्चों के लिए खिलौना खरीदें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 8

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (26 March ka kark rashifal)
आज के दिन का फैसला आपके फेवर में रह सकता है। दूसरों की भावनाओं का खास ख्याल रखें। नहीं तो आपको नुकसान पहुंच सकता है। कोई आपको बेवजह परेशान करने का प्रयास कर सकता है। पैसे की बचत पर फोकस करें। पार्टनर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
आज की सलाह: तांबे के बर्तन में पानी पिएं, स्वास्थ्य अच्छा होगा।
भाग्यशाली रंग: लाल,  लकी नंबर: 8

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (26 March ka singh rashifal)
मानसिक तनाव से निपटने का भरपूर प्रयास करें। नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। योग करें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ समय बीत सकता है। जीवनसाथी के लिए भी समय निकालें।
आज की सलाह: जरूरतमंदों की मदद करें, स्वास्थ्य बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 2

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (26 March ka kanya rashifal)
दूसरों के प्रति द्वेष बिल्कुल भी न रखें। नहीं तो आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। खुले विचारों के साथ कार्य को आगे बढ़ाएं। अपनी ऊर्जा का सही जगह उपयोग करें। पैसों को लेकर दिन आपके फेवर में रह सकता है। रिश्ते में टकराव हो सकती है। इससे बचें।
आज की सलाह: स्वास्थ्य में सुधार और कमियों को दूर करने के लिए सुबह जल्दी उठें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 11

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (26 March ka tula rashifal)
अगर आपका कहीं लंबे समय से धन रुका हुआ था तो वह आज मिल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। माता-पिता आपको पैतृक संपति दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बीतेगा।
आज की सलाह: "ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः" का 11 बार जाप करें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद,  लकी नंबर: 44

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (26 March ka vrishchik rashifal)
चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है, इससे बाहर निकलने का प्रयास करें। लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। वित्तीय नुकसान संभव है। जीवन में खुशियां मिलेंगी। शेयर बाजार में भी निवेश से बचें। प्रेमी के साथ दिन बिताएं, यादगार पल गुजरेगा।
आज की सलाह: गरीबों में भोजन बांटे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 9

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (26 March ka dhanu rashifal)
अपने मन को प्रसन्न रखने के लिए आज किसी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। निवेश आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो कर सकते हैं। इसलिए ऐसी बातों से बचें। यात्रा पर जाएं, दिन खुशनुमा बीतेगा।
आज की सलाह: लाल रंग के कपड़े पहनें, पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 1

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (26 March ka makar rashifal)
आपकी दयालुता का आज कोई फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है। कार्यों में जल्दबाजी से बचें। जोखिम उठाने से बचें। सामाजिक कार्यों में दिन बीत सकता है। छोटी-मोटी चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। इससे बचें।
आज की सलाह: व्यावसायिक सफलता को बढ़ाने के लिए नए कपड़े पहनें, इससे शुक्र की कृपा बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 3

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (26 March ka kumbh rashifal)
आज का दिन धार्मिक विचारों को बढ़ाने के लिए काफी अच्छा हो सकता है। वित्तीय वृद्धि के लिए स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान आपको मिलेगा।
आज की सलाह: व्यावसायिक सफलता के लिए गरीबों को कपड़े दान करें।
भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 11

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (26 March ka meen rashifal)
आपका बढ़ा हुआ आत्मविश्वास लाभ देगा। आक्रामक रवैया से किसी को परेशानी हो सकती है। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। विचारों में मतभेद व्यक्तिगत संबंधों को खराब कर सकते हैं, इसलिए खुले विचारों के साथ पेश आएं।
आज की सलाह: पारिवारिक सुख बढ़ाने के लिए घर में नीले रंग के पर्दे लगाएं।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 5

jindal steel jindal logo
5379487