Logo
Ashok Ke Patte Ke Upay : हम सभी अशोक के पेड़ को एक शो प्लांट मानते हैं, लेकिन यह बात बहुत ही कम लोगों को पता है कि अशोक का पेड़ औषधीय गुणों से भरा हुआ रहता है. हिंदू शास्त्रों में भी अशोक के पेड़ को बहुत महत्व दिया जाता है.

(रुचि राजपूत)

Ashoka ki Patti ke Upay: पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें ढ़ेर सारा प्यार और तकरार दोनों होते रहते हैं, इससे उनके जीवन की गाड़ी बड़ी आसानी से चलती रहती है। लेकिन परेशानी तब हो जाती है जब बिना कारण दोनों के बीच झगड़ा हो जिसके कारण घर में हमेशा तनाव भरा माहौल रहे. इस स्थिति से छुटकारा पाने के लिए आप अशोक के पत्ते के कुछ उपाय कर सकते हैं जो आपके वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को दूर कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस घर के आगे अशोक का पेड़ लगा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता। साथ ही उस घर का वातावरण शांत और खुशहाल रहता है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से अशोक के पत्ते के उपाय।

-पति-पत्नी के झगड़े के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी के बीच अनबन हो तो अशोक के पेड़ के 7 पत्ते लाकर घर में देवी देवताओं को अर्पित करें. पत्ते सूख जाने पर इसी क्रम को दोबारा दोहराएं. ऐसा करने से कुछ ही दिनों में दोनों के बीच का रिश्ता बेहतर हो जाता है.

-दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा
वास्तु शास्त्र के अनुसार अशोक का पेड़ घर के वास्तु दोष को बिना तोड़-फोड़ सही करने में काफी मददगार होता है. सभी को अपने घर के सामने अशोक का पेड़ जरूर लगाना चाहिए. जिस घर के सामने अशोक का पेड़ होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती.

-विवाह में आ रही अड़चन के लिए
वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चन के लिए उस व्यक्ति को अशोक के पत्तों को पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद इन पत्तों को पीपल के पेड़ पर अर्पित कर दें. ये उपाय लगातार 42 दिनों तक ऐसा करने से शादी में आ रही अड़चनें दूर होंगी.
 

5379487