Logo
देवी लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित किया गया है और इस दिन कुछ उपाय कर आप उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

(कीर्ति राजपूत)

Shukrawar ke Upay : हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा, व्रत, उपवास करने से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं, और घर में खुशियां आती हैं। हिन्दू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी और भगवान विष्णु की अर्धांगिनी माना गया है। माता लक्ष्मी की कृपा से ही व्यक्ति को धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। अगर माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाए, तो धन प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है। धार्मिक मान्यता है, कि शुक्रवार के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें करके जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से।

शुक्रवार के उपाय

-माता लक्ष्मी को साफ़ सफ़ाई वाली जगह पसंद होती है। ऐसे में शुक्रवार के दिन अपने घर के मुख्य द्वार को साफ़ सुथरा रखें व घर के बाहर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से आपके घर में माता लक्ष्मी का सदैव वास होता है।

-यदि आप अपने जीवन में आर्थिक परेशानियां झेल रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन गाय को रोटी अवश्य खिलाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गाय को रोटी खिलाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

-माता लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित किया गया है, माना जाता है कि शुक्रवार के दिन व्रत उपवास करने से शारीरिक कष्ट ख़त्म होते हैं, और व्यक्ति को अपने जीवन में वैवाहिक सुख प्राप्त होता है।

-माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी है। इसलिए माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण पाठ अवश्य करें और भगवान विष्णु-माता लक्ष्मी को मीठी खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से ही सभी तरह की दुख दूर हो सकते हैं।

-व्यापार में यदि आप लगातार परेशानियां झेल रहे हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार की रात को गुलाबी कपड़े पर श्रीयंत्र और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके साथ इसका विधिपूर्वक पूजन करें। मान्यताओं के अनुसार इस उपाय को करने से व्यापार में आ रही सभी तरह की परेशानियां जल्द ही दूर हो सकती हैं।

5379487