Logo
Ganesh Chaturthi 2024: 7 सितंबर शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। गणपति जी को अपने घर पर आमंत्रित करना काफी आसान है, इसके लिए आपको प्रभु की प्रिय वस्तुओं से अपने घर के मंदिर को सज्जित करना चाहिए।

Ganesh Chaturthi 2024: 7 सितंबर शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा की जायेगी। गणपति जी की पूजा से साधक को जीवन में सुख-समृद्धि और धन की बरकत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहते है चतुर्थी के दिन स्वयं गणपति जी धरती लोक पर रहते है, इसलिए लोग उन्हें प्रसन्न करने के कई जतन करते है। गणपति जी को अपने घर पर आमंत्रित करना काफी आसान है, इसके लिए आपको प्रभु की प्रिय वस्तुओं से अपने घर के मंदिर को सज्जित करना चाहिए। चलिए जान लेते हैं कि सजावट में किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। 

पीले रंग का कपड़ा 

गणेश चतुर्थी पर घर के मंदिर को सज्जित करने के लिए पीले कपड़े का उपयोग करें। बप्पा के पंडाल की सजावट करते वक्त आसन पर पीले रंग का कपड़ा बिछाना शुभ माना गया है। साथ ही गणपति दरबार की सजावट भी पीले रंग के कपड़े से ही करें। कहा जाता है कि, पीला रंग गणपति जी को प्रिय है। 

केले के पत्तों से सजावट

गणेश चतुर्थी पर घर के मंदिर को सज्जित करने के लिए आप केले के पत्ते भी उपयोग में ले सकते है। इनके उपयोग से गणपति दरबार आकर्षक लगेगा। इसके अलावा गणपति जी की पूजा में भी आप केले के पत्ते उपयोग कर सकते है, वजाय थाली के। केले के पत्ते सनातन धर्म की हर पूजा में विशेष माने गए है। 

गणेश जी के प्रिय फूल 

गणेश चतुर्थी पर घर के मंदिर को सज्जित करने के लिए गणेश जी के प्रिय फूलों का उपयोग करें। इनमें परिजात, पीला गेंदा, और गुड़हल मुख्य रूप से शामिल है। परिजात के फूल सफेद और ऑरेंज कॉम्बिनेशन के होते है, जो दिखने में बेहद आकर्षक होते है। गुड़हल और गेंदा दरबार की शोभा बढ़ाते है। 

दूर्वा घास 

दूर्वा घास भी भगवान श्री गणेश जी की प्रिय मानी जाती है। गणेश चतुर्थी की पूजा में 'दूर्वा घास' का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा घर के मंदिर को सज्जित करने के लिए भी दूर्वा घास का इस्तेमाल शुभ प्रभाव देता है। सजावट में फूलों के साथ ग्रीन टच देने के लिए दूर्वा घास काम में लें, सुंदर लगेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487