Logo
Shardiya Navratri 2024 : 3 अक्‍टूबर 2024, गुरुवार से शारदीय नवरात्रि का महापर्व प्रारंभ हो रहा है। इसका समापन 11 अक्‍टूबर 2024, शुक्रवार को नवमी पर होगा। वहीं, अगले दिन दशहरा मनाया जाएगा।

Shardiya Navratri 2024 : 3 अक्‍टूबर 2024, गुरुवार से शारदीय नवरात्रि का महापर्व प्रारंभ हो रहा है। इसका समापन 11 अक्‍टूबर 2024, शुक्रवार को नवमी पर होगा। वहीं, अगले दिन दशहरा मनाया जाएगा। शारदीय नवरात्री के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा करने की परम्परा है। इन दिनों में पंडालों में मां दुर्गा की विशाल प्रतिमाएं स्थापित कर उत्सव मनाया जाता है। कलश यात्राएं निकाली जाती है और मां की विधि-विधान से पूजा होती है। 

शारदीय नवरात्रि के उत्सव का विशेष महत्व माना गया है। इन दिनों में मातारानी के सभी स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से साधक को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में घर में मां दुर्गा का आह्वान करने से पूर्व शास्त्र अनुसार कुछ काम अवश्य करें, जिससे मातारानी प्रसन्न रहेंगी। 

नवरात्रि से पहले जरुर करें ये काम
(Navratri se Pahale Jarur Kare Ye Kaam) 

- नवरात्रि से पहले घर को अच्छी तरह स्वच्छ करें। घर में मांस-मदिरा, लहसुन, प्‍याज जैसी अशुद्ध चीजें न रखें। जिस घर में कलश स्थापना की जानी है, वहां की पवितरता सर्वोपरि है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो, मां दुर्गा की नाराजगी का नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन में देखने को मिल सकता है। 

- नवरात्रि से पहले घर से टूटे-फूटे बर्तन, पुराने फटे कपड़े बाहर कर देवें। ये चीजें घर में नकारात्मकता बढ़ाती है सकारात्मकता को आने से रोकती है। इन चीजों के घर में होने से तंगी, बीमारी, कष्‍ट जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है। ध्यान रहें, मां दुर्गा स्वच्छ वातावरण में ही वास करती है। 

- नवरात्रि से पहले घर के मंदिर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें। घर के मंदिर में किसी भी तरह की खंडित मूर्ति या तस्वीर को न रखें, उसे पूरे मान-सम्मान के साथ बहते हुए जल में विसर्जित कर दें। इसके स्थान पर कोई नई मूर्ति अथवा तस्वीर लाकर स्थापित करें। 

- नवरात्रि से पहले घर के मंदिर में जली हुई माचिस की तीलियां न पड़ी हो, इस बात का अवश्य ध्यान रखें। यह अक्सर लोग अनजाने में करते है। मंदिर में माचिस की तीलियां, अगरबत्‍ती के टुकड़े, जली हुई धूप की राख रखें होने से देवी-देवता नाराज होते हैं। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487