Logo
kamika Ekadashi 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार सावन माह की पहली एकादशी 31 जुलाई को है। इस एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है।

kamika Ekadashi 2024: (आकांक्षा तिवारी) हिन्दू धर्म में हर महीने की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी व्रत रख जाता है। यह व्रत और तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। एकादशी तिथि महीने में दो बार आती है और इन सभी तिथि को अलग- अलग नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सावन में पड़ने वाली एकादशी का विशेष महत्व होता है क्योंकि यह पूरा महीना भगवान शिव की पूजा के लिए पवित्र माना जाता है। 

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार सावन माह की पहली एकादशी 31 जुलाई को है। इस एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है। मान्यता के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं भक्तों को उनके सभी पापों से मुक्ति भी मिलती है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ देवों के देव महादेव के पूजा करने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।

शुभ मुहूर्त
तिथि का आरंभ मंगलवार यानी 30 जुलाई 2024 की शाम 04 बजकर 44 मिनट पर होगा। जबकि इसका समापन बुधवार 31 जुलाई 2024 की दोपहर 03 बजकर 55 मिनट पर होगा। कामिका एकादशी पारण 1 अगस्त 2024 को सुबह 05 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 24 मिनट के बीच होगा। 

पूजा विधि 

  • इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।  
  • उसके बाद पीले रंग के वस्त्र पहनें। 
  • अब पूजा के आसन पर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। 
  • पूजा के लिए कलश की भी स्थापना करें, इसके बाद भगवान को पंचामृत अर्पित करें। 
  • इसके बाद धूप और दीपक जलाएं और भगवान को अक्षत, फूल और माला चढ़ाएं।
  • अंत में व्रत कथा पढ़कर आरती करें।
5379487