Logo
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ और तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कौन-से भोग लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है?

Goddess Lakshmi's blessings: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ और तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कौन-से भोग लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है?

मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी जल्दी खुश हो जाती हैं। अगर आप सही तरीके से पूजा-पाठ नही करेंगे तो, नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। ठीक उसी प्रकार यदि सही तरीके से भोग चढ़ाया जाए तो मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाएंगी। मां लक्ष्मी को किन चीजों का भोग चढ़ाना चाहिए। आइए जानते हैं।

नारियल
नारियल का सभी शुभ कार्य में अपना अलग ही महत्व है। इसलिए सभी देवी-देवताओं को नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसे श्रीफल भी कहा जाता है। मां लक्ष्मी को भोग के रूप में जल से भरा नारियल चढ़ाने से कृपा बनी रहती है।

पान का भोग
मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद पान का भोग लगाना शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी को पान का चढ़ावा बेहद प्रिय है। इसलिए पान का चढ़ावा कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसा करने से मां की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहेगी। 

मखाना 
मखाना एक ड्राई -फ्रूट्स है। जो मां लक्ष्मी को काफी प्रिय है। इसका भोग लगाने से मां जल्दी प्रसन्न होती हैं और मनोकामना पूर्ण करती हैं। मखाने का भोग लगाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन इसका भोग लगाना चाहिए।

बताशा
जैसे फल, मिठाई और मेवे का भोग लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ठीक उसी प्रकार बताशा का चढ़ावा करने से मां की कृपा बनी रहती है। इसलिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर बताशा का भोग जरूर लगाएं।

CH Govt hbm ad
5379487