Logo
Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज तिथि का आरंभ मंगलवार 6 अगस्त 2024 को रात 07 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन बुधवार 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे होगा।

Hariyali Teej 2024: (आकांक्षा तिवारी) सावन का महीना चला रहा है और इस महीने का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है। हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 07 अगस्त को है। इसके अलावा  इस दिन रवि योग और शिव योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता गौरी की विधि विधान से पूजा की जाती है, साथ ही भगवान शिव की भी पूजा होती है। हरियाली तीज पर विवाहित महिलाएं दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। इसके अलावा कुंआरी लड़कियां भी योग्य वर पाने के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। पूजा करने के बाद झूला झूलने की परंपरा है। इसलिए इस दिन महिलाएं एक- दूसरे को झूला झुलाती हैं। 

शुभ मुहूर्त 
हरियाली तीज तिथि का आरंभ मंगलवार 6 अगस्त 2024 को रात 07 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन बुधवार 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे होगा।

पूजा विधि

  • हरियाली तीज के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान कर व्रत का संकल्प लें।
  • पूजा के लिए चौकी पर भगवान शिव और माता गौरी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। 
  • पूजा में सबसे पहले घी का दीपक जलाएं। 
  • भगवान शिव और माता गौरी को पूजा में कुमकुम, चंदन और फूल आदि अर्पित करें। 
  • इस पूजा में माता गौरी को हरी चूड़ियां अर्पित करें। 
  • इसके बाद मेवे, मिठाई और फल सहित अन्य भोग अर्पित करें। 
  • अंत में हरियाली तीज की कथा सुनें या पढ़कर आरती करें।
5379487