Logo
Aaj Ka Rashifal, 22 December 2023: शुक्रवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 22 दिसंबर 2023 का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal, 22 December 2023: ग्रह गोचर के अनुसार 22 December 2023, शुक्रवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर है। मीन एक जल तत्व राशि है और बृहस्पति इस ग्रह के स्वामी हैं। शनि अपनी स्वराशि कुंभ में हैं, जबकि राहु मीन और केतु कन्या में बिराजमान हैं। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

मेष राशि (Todays Aries Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। उन्हें आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करें। परिवारजनों व रिश्तेदारों से सहयोग के योग हैं । बिज़नेस  के लिहाज से दिन शुभ है। जोखिम उठाने से बचें। बेवजह किसी की बुराई न करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यक्ता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। ज्यादा क्रोध न करें। 
लकी अंक: 9, शुभ रंग: गुलाबी

वृष राशि (Todays Taurus Horoscope)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ में गुजरेगा। परिजनों व रिश्तेदारों से सकारात्मक व्यवहार रखें।  क्रोध को अवॉइड करें। मन अशांत रह सकता है।  भक्ति और आध्यात्मक में मन लगाएं। यात्रा में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़ें।  
लकी अंक: 7, शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि (Todays Gemini Horoscope)
मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि संभव है। किसी तरह का कोई जोखिम ने लें। लेनदेन से बचें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काफी सूझबूझ के साथ निर्णय लें। काम पर फोकस करें। बेवजह की बातों व विवादों से बचें। 
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: चाकलेटी

कर्क राशि (Todays Cancer Horoscope)
कर्क राशिवालों को आज का कोई खुशखबरी मिल सकती है । सेहत  ठीक रहेगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। मन शांत रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच विचार कर लें। नौकरी पेशा वालों को अपने बॉस से शाबाशी मिल सकती है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हेल्थ की चिंता सता सकती है।फिजूल खर्ची से बचें। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। 
लकी अंक: 24, शुभ रंग: क्रीम

सिंह राशि (Todays Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन में थोड़ा आशांति रहेगी। सफलता पाने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। परिवार से अलग होकर स्वयं ही निर्णय लेने होंगे। बदलते मौसम के साथ बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यक्ता है। अचानक से हुई रुकावट के बाद से वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होगा। लेनदेन के पुराने मामले सुलझ सकते हैं।  
लकी अंक: 1,शुभ रंग: हल्का लाल

कन्या राशि (Todays Virgo Horoscope)
कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ है। परिवार में सामजस्य जरूरी है। कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार विमर्श करें। सभी जरूरी तथ्यों की जांच-परख कर लें। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय ज़रूर लें। हेल्थ को लेकर लापरवाही ठीक नहीं होगी। जितना हो सके सर्दी से खुद को बचाएं। बाहर का खाना अवॉइड करें । यात्रा का योग बन रहा है। 
लकी अंक:  8, शुभ रंग:  गुलाबी 

तुला राशि (Todays Libra Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए  दिन ठीक-ठाक रहेगा। अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं।  बजट बिगड़ने से मन में खिन्नता रह सकती है। उधारी लेने की नौबत भी आ सकती है। प्रेम के मामले में समय अच्छा है। साथी के साथ समय गुजारने  मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। खुश रहने के लिए किसी सामाजिक समारोह में जाना लाभकारी होगा। 
लकी अंक: 4, शुभ रंग: नीला 

वृश्चिक राशि (Todays Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ संकेत लेकर आ सकता है।  अपने ईष्ट देवता की शरण में रहें, लाभ मिलेगा। मन में नकारात्मकता को नहीं आने दें। अच्छा सोचें, अच्छा बोलें। शॉर्टकट से पैसा कमाने का सोच रहे हैं, तो  इसे दिलो-दिमाग से निकाल दें। पास में जो है, वो भी जा सकता है। प्यार के मामले में दिन अच्छा नहीं है। पार्टनर के साथ बैलेंस बनाकर चलें। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
लकी अंक: 26, शुभ रंग: ऑरेंज

धनु राशि ( Todays Sagittarius Horoscope)
आज कार्यस्थल पर दबाव रह सकता है। काम में मन लगेगा। आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। धन मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ा चढ़ा रहेगा।  हेल्थ के लिहाज से दिन अच्छा है। किसी टास्क के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। छोटे व्यापारिक गतिविधियों में लाभ के योग हैं। सट्टा और लॉटरी को अवॉइड करें।  नुकसान के योग हैं। 
लकी अंक: 5, शुभ रंग: केसरिया

मकर राशि (Todays Capricorn Horoscope)
महत्वाकांक्षी योजनाओं में सफलता मिलेगी। निडर और साहसी के रूप में पहचान बनाने में कामयाब होंगे। मन को एकाग्र करने पर फोकस करें। दोस्तों से मदद मिलने की संभावना है। परिजनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। नए दोस्तों से मिलने का योग है। किसी पर आंख मूदकर विश्वास न करें। किसी पुराने दोस्तों से धोखा मिल सकता है।
लकी अंक: 19, शुभ रंग: ग्रे

कुम्भ राशि (Todays Aquarius Horoscope)
कुम्भ राशि वालों के लिए सफलता के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। घरेलू कामों में मन लगेगा। निवेश के लिए किसी एक्सपर्ट से उचित सलाह लें अन्यथा  नुकसान हो  सकता है। त्वचा रोग होने की प्रबल संभावना है। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। कोई उपहार में नए कपड़े दे सकता है। भगवान कृष्ण की आराधना करें। शिक्षा से संबंधित बढ़ाएं दूर होंगी। 
लकी अंक: 10, शुभ रंग: गहरा नीला

मीन राशि  (Todays Pisces Horoscope)
आज मीन राशि वालों को चिंता सता सकती है। व्यस्तता रहेगी। कहासुनी भी हो सकती।  संयम से काम लेना होगा। वाणी पर कंट्रोल रखें।  शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाएंगे। धैर्य से काम लें , सफलता आपके कदम चूमेगी। किसी नए कार्य की शुभ शुरुआत होने के योग हैं। भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं। लोन से मुक्ति मिलेगी। 
लकी अंक: 9, शुभ रंग: बैगनी 

5379487