Logo
Magh Maas 2024 : माघ का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस महीने में कई तरह के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। माघ के महीने में दान का विशेष महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं इस महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

(रुचि राजपूत)

Magh ke Mahine me Kya Karen Kya Na Karen : माघ का महीने हमारे हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। बहुत से लोग माघ के महीने में पवित्र तीर्थ स्थानों में एक महीने का कल्पवास करते हैं। एक तरह से इसे धार्मिक महीना भी माना जाता है। माघ के महीने में कई ऐसी चीजें हैं जो नहीं करनी चाहिए, जबकि कुछ चीजों को अनिवार्य रूप से करने पर हमें लाभ मिलता है। आइए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कि माघ के महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। बता दें कि इस साल माघ माह की शुरूआत 26 जनवरी से हो रही है।

माघ मास में क्या करें?
1. भगवान सूर्य के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस महीने किए जाने वाले कामों का शुभ फल मिलता है। 
2. एक महीने तक रोज गीता का पाठ करना शुभ माना गया है। 
3. पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। गंगा में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। 
4. इस महीने में तुलसी पूजन भी अनिवार्य रूप से करना चाहिए।
5. सात्विक भोजन करना चाहिए। 
6. भगवान कृष्ण का स्तुति पाठ करना चाहिए।
7. गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। 

माघ के महीने में न करें ये काम
1. माघ के महीने में तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 
2. ऐसी मान्यता है कि माघ के महीने में मूली नहीं खानी चाहिए।
3. किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।
4. किसी भी व्यक्ति की बुराई नहीं करना चाहिए। 
अगर आप भी माघ के महीने में इन नियमों का पालन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत भी फायदेमंद हो सकता है।

5379487