Logo
Sawan 2024: अगस्त के दूसरे सप्ताह में हरियाली तीज, नाग पंचमी के अलावा विनायक चतुर्थी जैसे कई बड़े त्योहार हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह आने वाले त्योहारों के बारे में।

Sawan 2024: (आकांक्षा तिवारी) अगस्त महीने का दूसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है। तीज- त्योहार के हिसाब से यह सप्ताह काफी खास होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत सोमवार व्रत से होगी और समापन तुलसीदास जयंती के साथ होगा। इस सप्ताह में हरियाली तीज, नाग पंचमी के अलावा विनायक चतुर्थी जैसे कई बड़े त्योहार आएंगे। आइए जानते हैं इस सप्ताह आने वाले त्योहारों के बारे में।

तीसरा सावन सोमवार व्रत
पूरा सावन माह भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने को भगवान की पूजा के लिए पवित्र माना जाता है, लेकिन सोमवार व्रत का विशेष महत्व होता है। वहीं, सावन महीने का तीसरा सावन सोमवार व्रत 05 अगस्त है।  

तीसरा मंगला गौरी व्रत
सावन महीने का तीसरा मंगला गौरी व्रत 06 अगस्त को है। सावन में सोमवार व्रत का जितना महत्व है, उतना ही इस व्रत का है। इस दिन माता पार्वती की विधि विधान से पूजा- अर्चना होती है।  

हरियाली तीज
बुधवार- सावन में आने वाली हरियाली तीज का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार यह व्रत बुधवार 07 अगस्त को है। यह व्रत हर विवाहित महिलाएं दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए रखती हैं। वहीं कुंआरी लड़कियां भी योग्य वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं।

विनायक चतुर्थी
हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि मनाई जाती है। हर कार्य से पहले प्रथम पूज्य श्री गणेश को यह तिथि समर्पित है। इस बार 08 अगस्त को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। सावन में आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। 

नाग पंचमी
नाग पंचमी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। सावन में नाग पंचमी का पर्व शुक्रवार 9 अगस्त के दिन रखा जाएगा। नाग पंचमी में सावन मास में बहुत शुभ माना जाता है। 

स्कंद षष्ठी
स्कंद षष्ठी व्रत हर महीने की षष्ठी तिथि के दिन रखा जाता है। इस महीने में यह व्रत 10 अगस्त को है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय की पूजा की जाती है। 

तुलसीदास जयंती
इस साल 11 अगस्त 2024 को तुलसीदास जी की 527वीं जन्म वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस दिन पर रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की पूजा के साथ ही राम दरबार की भी पूजा की जाती है।

5379487