Logo
नए साल में खरीदारी करते समय ऐसी चीजें घर ले जाएं, जिससे साल भर परिवार में खुशहाली बनी रहे। मोर के पंख, शंख, तुलसी का पौधा और नारियल जैसी शुभ चीजों की खरीदारी जरूर करें। 

New Year 2024 Shopping: हर वर्ष नए साल का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर कोई चाहता है कि कुछ ना कुछ नई चीजें घर लाया जाए। जिससे घर में पूरे साल सुख शांति बनी रहे। लेकिन यह तभी संभव है जब मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे। मां लक्ष्मी आपके घर को धन-वैभव से भर देंगी और साल भर कृपा बनी रहेगी। इसलिए आप नए साल में शुभ चीजों की खरीदारी जरूर करें। जानिए कौन सी हैं, वो शुभ चीजें।

नारियल
नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। इसका अर्थ है मां लक्ष्मी का फल। नए साल में नारियल की खरीदारी कर घर में पूजा-पाठ करने के बाद घर की तिजोरी में बंद कर रख दें। इससे आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव होगा और समृद्धि बनी रहेगी। तिजोरी में नारियल को रखते समय ‘ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं’ मंत्र का उच्चारण जरूर करें। ऐसा करने से पूरे वर्ष घर में मां लक्ष्मी जी का वास रहेगा जिससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। 

मोर का पंख
मोर के पंख को बहुत ही शुभ माना गया है इसकी पूजा की जाती है। नए साल के मौके पर घर में मोर पंख की खरीदकर जरूर लाएं। शास्त्रों के अनुसार मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को अत्यंत ही प्रिय है। मान्यता है कि जिस घर पर मोर का पंख होता है, वहां आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है इसलिए पूरे साल की धन की कमी महसूस ना हो इसके लिए मोर पंख को खरीदारी में जरूर शामिल करें।

तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा लगभग हर किसी के घर में होता है अगर किसी कारणवस नही है तो नए साल में तुलसी का पौधा जरूर खरीदें। तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि जहां हरा-भरा तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। नए साल को खुशहाल बनाने के लिए घर पर तुलसी का नया पौधा जरूर लगाएं।

शंख
हिंदू धर्म में शंख का बहुत महत्व है। घर पर शंख रखना शुभ का प्रतीक होता है। मान्यता है कि जिस घर पर दक्षिणवर्ती शंख होता है, वहां मां लक्ष्मी भी वास करती हैं। इसलिए नए साल में घर के लिए शंख की खरीदारी जरूर करें और इसे घर के मंदिर में रखें। इससे पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा से घर पर धन की वर्षा होती रहेगी।

[नोट: यहां दी गई सामग्री सिर्फ सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। कोई भी उपाय करने से पहले ज्योतिष की सलाह जरूरी है।]

5379487