Logo
हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पवित्र माना जाता है। इनमें नीम, तुलसी, बरगद और पीपल के पेड़ सबसे महत्वपूर्ण है। इसका मानव जीवन में भी प्रभाव और कई फायदे देखे जाते हैं।

Peepal Leaf Use : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई ऐसे पेड़- पौधों हैं, जिसे पूजा जाता है, साथ ही उनके पत्तों का उपयोग भी किया जाता है। पीपल का पेड़ दिन और रात हमेशा ऑक्सीजन देता है। इस पेड़ की पूजा के साथ-साथ उसके पत्तों से जुड़े कुछ उपाय करने से काफी लाभ होता है। मान्यता है कि सोते समय में आने वाले बुरे सपनों से बचने के लिए पीपल के पत्ते का उपाय करना चाहिए। इसे तकिए के नीचे रखकर सोना चाहिए। इसके साथ ही कई वैज्ञानिक कारण भी हैं। जानिए पीपल के पत्ते को तकिए के नीचे रखने के लाभ।

बीमारियों से छुटकारा
पीपल का पत्ता बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है अगर घर में कोई बार-बार बीमार पड़ रहा है, उसकी सेहत में कोई सुधार नही हो रहा है, तो उसके तकिए के नीचे पीपल का पत्ता रखना चाहिए। इससे काफी फायदा मिल सकता है।

बुरे सपनों से बचाव
सोते समय कभी-कभी हमें बुरा सपना आने लगता है और सपना इतना भयावह हो जाता है कि व्यक्ति डरकर जाग जाता है और रात में फिर नींद भी नहीं आती। ऐसे में अगर आपको बुरे सपनों से बचना है तो पीपल के पत्ते का उपाय अपनाना चाहिए। यह ना सिर्फ बुरे सपने से बचाएगा बल्कि बुरी नजर से भी आपको सुरक्षित रखेगा। इससे बचने के लिए हमेशा सोते समय तकिए के नीचे पीपल का पत्ता जरूर रखें और सुबह पत्तों को पानी में बहा देना चाहिए। 

धन लाभ
मान्यता है कि पीपल के पत्ते को तकिए के नीचे रखने से घर में धन संपत्ति की कमी नहीं रहती है। हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। यह धन के अभाव को दूर करने में मदद कर सकता है।

कर्ज से मुक्ति
कर्ज से मुक्ति दिलाने में भी यह उपाय मदद कर सकता है। कर्ज से मुक्ति के लिए पीपल के पत्ते पर सिंदूर लगाकर उसे तकिए के नीचे रखना चाहिए। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।

[नोट: यहां दी गई सामग्री सिर्फ सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। कोई भी उपाय करने से पहले ज्योतिष की सलाह जरूरी है।]

CH Govt hbm ad
5379487