Logo
Pitru Paksha ​me Kaue se Jude Sanket: पितृपक्ष में कौए का घर या आंगन में आना शुभ माना गया है। माना जाता है कि, पितृपक्ष में कौआ को भोजन कराने से पितर प्रसन्न होते है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस धरती पर कौआ ही एकमात्र ऐसा जीवित जीव है, जिसका स्वर्ग-नरक आना-जाना लगा रहता है।

Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में कौए का घर या आंगन में आना शुभ माना गया है। माना जाता है कि, पितृपक्ष में कौआ को भोजन कराने से पितर प्रसन्न होते है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस धरती पर कौआ ही एकमात्र ऐसा जीवित जीव है, जिसका स्वर्ग-नरक आना-जाना लगा रहता है। कौवे को पितरों के प्रतीक के रूप में देखा गया है, जिसके बारे में कहा जाता है कि, किसी भी व्यक्ति को मरने के बाद पहला जन्म कौवे के रूप में मिलता है। आज से पितृ पक्ष की शुरुआत हो चुकी है और इन दिनों में कौए का दिखना बेहद शुभ माना गया है। इस कड़ी में जानते हैं, पितृपक्ष में कौए से जुड़ीं 7 घटनाओं के बारे में- 

पितृपक्ष में कौए से जुड़े संकेत
(Pitru Paksha ​me Kaue se Jude Sanket)

- यदि पितृपक्ष में कौआ आपके घर या आँगन में दिखाई देता है, तो समझें कि वह आपके पितरों को कोई संदेश लेकर आया है। धर्म-शास्त्रों में कौए को धरती और यमलोक से जोड़ने वाला दूत कहा गया है। इसके बारे में कहा जाता है कि, कौआ दोनों ही लोकों में जीवित अवस्था में विचरण करने में समर्थ होता है। 

- पितृपक्ष में कौए का पूर्व दिशा में बैठे दिखाई देने का संकेत है कि, घर में जल्द ही किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। संभव है, शादी, बच्चे का जन्म, नौकरी या बिजनेस में ग्रोथ जैसे समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। 

- पितृपक्ष में कौए को पानी पीते देखना घर में शांति और सुख-समृद्धि का संकेत​ है। इससे पता चलता है कि, आपके जीवन से सभी समस्यायों को अंत अब निकट है। यदि लंबे समय से आप कर्ज से परेशान चल रहे है, तो उसकी भरपाई भी अब जल्द होने वाली है। 

- पितृपक्ष में कौए की चोंच में फूल या पत्ती का देखना​, संकेत है कि शीघ्र ही आपकी सभी इच्छाएं पूरी होने वाली है। इस संकेत से आशय है कि, आपके पितर आपको सन्देश दे रहे है कि, लंबे समय से जिस कार्य को करने की आप प्रतीक्षा कर रहे है, उसमें आपको जल्द कामयाबी मिलने की संभावना है। 

- पितृपक्ष में कौए का सिर पर बैठने को मृत्यु टलने का संकेत माना गया है। मान्यताओं के मुताबिक, यदि कौआ किसी के सर पर आकर बैठ जाता है, तो उस व्यक्ति को अपनी मौत की झूठी खबर रिश्तेदारों तक फैलानी होती है। ऐसा करने पर उस पर आने वाली मुसीबत टल जाती है। 

- पितृपक्ष में कौए का चोंच में रोटी दबाये दिखने का संकेत है कि, पितर आपसे खुश है। ऐसा होने पर आपके जीवन में अब धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी। 

- पितृपक्ष में गाय की पीठ पर कौए का बैठा दिखना, संकेत है कि .. आप जीवन में तरक्की के मार्ग पर अग्रसर हो रहे हैं। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487