Logo
Santan Saptami 2024: संतान सप्तमी व्रत संतान की सुरक्षा, खुशहाली और सुख - समृद्धि के लिए रखा जाता है। 10 सितंबर को संतान सप्तमी का व्रत रखा जाएगा।

Santan Saptami 2024: (आकांक्षा तिवारी) हिंदू धर्म में संतान सप्तमी व्रत का विशेष महत्व है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को संतान सप्तमी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को महिलाएं अपनी संतान सुरक्षा, खुशहाली और सुख - समृद्धि के लिए रखती हैं। इस व्रत को महिलाओं के अलावा पुरुष भी कर सकते हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि- विधान से पूजा अर्चना की जाती है। पंचांग के अनुसार इस साल संतान सप्तमी का व्रत 10 सितम्बर को है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान को सभी प्रकार के कष्टों और दुखों से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा जिन महिलाओं को संतान नहीं हो रही है, वे भी संतान प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। 

ये भी पढें: संतान प्राप्ति के लिए करें पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त 

शुभ मुहूर्त
संतान सप्तमी तिथि का आरंभ सोमवार 09 सितम्बर 2024 को शाम 05 बजे पर होगा। जबकि इसका समापन मंगलवार यानी 10 सितम्बर 2024 को शाम 05 बजकर 47 मिनट पर होगा। ऐसे में इस व्रत को 10 सितम्बर 2024 को रखा जाएगा। इसका शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक रहेगा।

पूजा विधि

  • संतान सप्तमी  के दिन सुबह स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें। 
  • इसके बाद पूजा के लिए एक चौकी रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • पूजा के दौरान सबसे पहले एक कलश में जल भरें और उस पर आम के पत्ते और नारियल रखें।
  • पूजा में दीप, धूप, फल, घी, फूल, पंचामृत आदि अर्पित करें।
  • अंत में व्रत कथा का पाठ करें और भोग लगाएं फिर आरती करें।
jindal steel jindal logo
5379487