Logo
सर्वपितृ अमावस्या के दिन कुछ चीजों का दान अत्यंत बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन कुछ चीजों का दान करते हैं, उन्हें पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

Sarva Pitru Amavasya 2024: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत ही ज्यादा महत्व है। मान्यता है कि इस दिन कई सारे उपाय किए जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, यदि अमावस्या की तिथि पितृपक्ष के दौरान पड़ जाए तो इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में पड़ने वाली अमावस्या की तिथि सर्वपितृ अमावस्या या सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के नाम से जाना जाता है। सर्वपितृ अमावस्या पितृपक्ष की आखिरी तिथि होती है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण किया जाता है। इस बार पितृपक्ष की आखिरी तिथि यानी सर्वपितृ अमावस्या 2 अक्टूबर दिन बुधवार यानी कल है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, इस दौरान दान, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। पितृपक्ष की अमावस्या तिथि पर वस्त्र और अन्न चीजों का भी दान किया जाता है। इन चीजों का दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सर्वपितृ अमावस्या पर किन-किन चीजों का दान करना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।

अमावस्या पर करें इन चीजों का दान

ज्योतिषियों के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या पर अन्न का दान करना अति शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर और जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या के दिन गरीबों को भोजन का दान करने से पितृ देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही साथ जीवन में दुखों से छुटकारा मिलता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोक्ष अमावस्या तिथि के दिन तिल का दान करना बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि इस दिन तिल का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही साथ अमावस्या तिथि पर तिल का दान करने से जीवन में आने वाली विघ्न-बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

मोक्ष अमावस्या के दिन गुड़ का दान करना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन गुड़ का दान करने से पितृ देव तृप्त हो जाते हैं। साथ ही अपने वंशजों का आशीर्वाद भी मिलता है।

पितृपक्ष अमावस्या पर ब्राह्मणों को करें इन चीजों का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों को श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और तिलांजलि देने के बाद ब्राह्मणों को बर्तन, फल, अनाज, कच्ची सब्जी, धोती-कुर्ता, धन व मिठाई आदि इन सभी चीजों का दान करना बहुत ही शुभ फलदायी होता है।

यह भी पढ़ें- कब है सर्व पितृ अमावस्या? नोट करें सही तिथि, मुहूर्त और महत्व

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487