Logo
Sawan 2024: सावन की शुरुआत इस साल सोमवार 22 जुलाई से हो रही है। जो 19 अगस्त 2024 तक रहेगा। इस पूरे माह भक्त भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा- अर्चना करते हैं।

Sawan 2024: देवों के देव महादेव के सबसे प्रिय माह सावन की शुरुआत इस साल सोमवार 22 जुलाई से हो रही है। जो 19 अगस्त 2024 तक रहेगा। इस पूरे माह भक्त भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा- अर्चना करते हैं। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। कहा जाता है कि इस महीने भगवान शिव मनुष्य के रूप में अवतरित होकर अपने ससुराल गए थे। उसी समय से माना जाता है कि हर साल सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी पर आते हैं। 

सावन के महीने में जो भी भगवान शिव की पूजा- अर्चना और व्रत रखता है, उसकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है। आपको बता दें कि इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से होगी और इसके साथ ही महीने में 5 सोमवार होंगे। सावन माह को श्रावण मास भी कहा जाता है। सावन के महीने में कई त्योहार आते हैं जैसे कांवड़ यात्रा, मासिक शिवरात्रि, संकष्टी चतुर्थी और नाग पंचमी। इन सभी त्योहारों का हिंदू धर्म में काफी महत्व माना गया है। आइए जानते हैं सावन के महीने आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की तिथि के बारे में।

दिनांक                            दिन व्रत
22 जुलाई 2024      सोमवार पहला सावन सोमवार व्रत
23 जुलाई 2024     मंगलवार पहला मंगला गौरी व्रत
24 जुलाई 2024     बुधवार गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत
27 जुलाई 2024      शनिवार कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
29 जुलाई 2024      सोमवार दूसरा सावन सोमवार व्रत
30 जुलाई 2024      मंगलवार दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई 2024      बुधवार कामिका एकादशी
1 अगस्त 2024        गुरुवार प्रदोष व्रत
2 अगस्त 2024        शुक्रवार सावन मासिक शिवरात्रि
4 अगस्त 2024       रविवार हरियाली अमावस्या और सावन अमावस्या
05 अगस्त 2024      सोमवार तीसरा सावन सोमवार व्रत
06 अगस्त 2024      मंगलवार तीसरा मंगला गौरी व्रत और मासिक दुर्गाष्टमी
07 अगस्त 2024      बुधवार हरियाली तीज
08 अगस्त, 2024    गुरुवार विनायक चतुर्थी
09 अगस्त 2024      शुक्रवार नाग पंचमी
10 अगस्त 2024        शनिवार कल्कि जयंती
11 अगस्त 2024        रविवार तुलसीदास जयंती
12 अगस्त 2024        सोमवार चौथा सावन सोमवार व्रत
13 अगस्त 2024        मंगलवार चौथा मंगला गौरी व्रत और मासिक दुर्गाष्टमी
16 अगस्त, 2024        शुक्रवार पुत्रदा एकादशी, सिंह संक्रांति और वरलक्ष्मी व्रत
17 अगस्त 2024          शनिवार प्रदोष व्रत
19 अगस्त 2024          सोमवार रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा और पांचवां सावन सोमवार व्रत

आकांक्षा तिवारी

5379487