Logo
Sawan Putrada Ekadashi 2024: आज 16 अगस्त 2024 शुक्रवार को सावन माह की पुत्रदा एकादशी है। आज के दिन सुहागिन महिलायें संतान की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए व्रत रखती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है।

Sawan Putrada Ekadashi 2024: आज 16 अगस्त 2024 शुक्रवार को सावन माह की पुत्रदा एकादशी है। आज के दिन सुहागिन महिलायें संतान की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए व्रत रखती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। महिलायें इस दिन निर्जला व्रत रखती है और भगवान विष्णु के भजन और कीर्तन करती है। ऐसा करने पर साधकों को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी को सूर्योदय पश्चात होता है। 

सावन पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त 2024 
(Sawan Putrada Ekadashi Shubh Muhurat)

हिंदी वैदिक पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 15 अगस्त 2024 सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर हो चुकी है। वहीं इसका समापन आज 16 अगस्त 2024 शुक्रवार की 9 बजकर 39 मिनट पर होगा। 

सावन पुत्रदा एकादशी व्रत पारण समय 2024 
(Sawan Putrada Ekadashi Vrat Paran Samay) 

सावन पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में किया जाता है। 16 अगस्त शुक्रवार को रखे जाने वाले एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी 17 अगस्त शनिवार को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ समय 17 अगस्त को सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक का रहेगा। 

सावन पुत्रदा एकादशी के उपाय
(Sawan Putrada Ekadashi Upay) 

  • - आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए सावन पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें। पूजा के दौरान ही गाय के कच्चे दूध में केसर और तुलसी दल मिलाएं। इसी दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से साधकों के सभी बिगड़े काम बनने लगते है। 
  • - करियर और कारोबार में तरक्की पाने के लिए सावन पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को विशेष भोग अर्पित करें। इसके लिए आप अखंडित चावल से खीर तैयार करें और इसमें तुलसी दल मिला देवें। इस भोग को भगवान विष्णु को अर्पित करने से कारोबार में वृद्धि होती है और नौकरी में सफलता मिलती है। 
  • -  वैवाहिक जीवन की समृद्धि के लिए सावन पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी जी को लाल चुनरी अर्पित करें। साथ ही तुलसी वंदन करें। 

सावन पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु के प्रिय भोग 
(Sawan Putrada Ekadashi Par Bhagwan Vishnu Ke Priya Bhog)

  • - सावन पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं। 
  • - सावन पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को पंचामृत जरूर अर्पित करें। 
  • - सावन पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को पंचामृत में तुलसी जरूर डालें। 
  • - सावन पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को काले तिल के लड्डू अर्पित करें। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487