Logo
Sawan Somwar Vrat 2024: सावन माह का दूसरा सोमवार कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह से लेकर 29 जुलाई 2024 की शाम 05 बजकर 55 मिनट तक है। वहीं भरणी नक्षत्र- सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक है। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

Sawan Somwar Vrat 2024: सावन का महीना शुरू है और इस महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। ये महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय भी माना जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द पूरी हो जाती हैं। इस साल सावन में 5 सोमवार व्रत हैं। सावन महीने का दूसरा सोमवार व्रत 29 जुलाई को है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल सावन महीने के दूसरे सोमवार पर भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, गण्ड योग, और वृद्धि योग का शुभ योग बन रहा है। 
 
सावन में जो भी महिलाएं सोमवार के दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करती है। उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति का वरदान मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। धर्मगुरुओं के अनुसार कुंवारी कन्याओं को सावन सोमवार का व्रत अवश्य रखना चाहिए। ताकि उन्हें भगवान शिव जैसा ही जीवन साथी मिले। इसके अलावा, जिन लड़कियों की शादी में देरी होती है, उन्हें भी यह व्रत करना शुभ माना जाता है।

शुभ मुहूर्त 
सावन माह का दूसरा सोमवार कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह से लेकर 29 जुलाई 2024 की शाम 05 बजकर 55 मिनट तक है। वहीं भरणी नक्षत्र- सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक है। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र शुरू हो जाएगा। गण्ड योग- सुबह से लेकर शाम 05 बजकर 55 मिनट तक है, इसके बाद वृद्धि योग शुरू हो जाएगा।

पूजा विधि 

  • सोमवार के दिन प्रातः काल उठकर नित्यकर्म से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लें। 
  • इसके बाद भगवान शिव का दूध और जल चढ़ाकर अभिषेक करें। 
  • अभिषेक करने के बाद भगवान को फल, फूल, अक्षत और पंचामृत अर्पित करें। 
  • पूजा में विधि पूर्वक बेलपत्र को अर्पित करें। 
  • पूजा के दौरान शिव जी के मंत्रों का जाप करें। 
  • पूजा के अंत में भगवान शिव की आरती करें।
5379487