Logo
Scientific Reason for Celebrating Navratri: नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन करने से पाचन तंत्र भी आराम महसूस करता है। दरअसल, सात्विक भोजन हल्का होने की वजह से शुद्ध और संतुलित रहता है।

Shardiya Navratri 2024: गुरुवार 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। इनका समापन शुक्रवार 11 अक्टूबर नवमी के दिन होगा। सनातन धर्म में नवरात्रि के दिनों का विशेष महत्व बताया गया है। इन दिनों में मातारानी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाले नवरात्र को शारदीय कहा जाता है क्योंकि ये शरद ऋतु में आते है। नवरात्रि मनाने के पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी बताये गए हैं।  

नवरात्रि मनाने के पीछे वैज्ञानिक कारण 
(Scientific Reason for Celebrating Navratri)

वैज्ञानिक बताते है कि, ऋतु संधि के दौरान रोगाणुओं के हमले से रक्षित करने के लिए नवरात्रि मनाई जाती है। दरअसल, ऋतुओं के बदलने से व्यक्ति की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इसलिए इन 9 दिनों में जो भी व्यक्ति उपवास रखता है और सात्विक भोजन ग्रहण करता है, उसकी इम्युनिटी बढ़ती है। 

नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन करने से पाचन तंत्र भी आराम महसूस करता है। दरअसल, सात्विक भोजन हल्का होने की वजह से शुद्ध और संतुलित रहता है। उपवास रखने से शरीर डिटॉक्सीफ़ाई होता है और आंते साफ़ होती है। इससे आंतों की परतें मजबूत होती है।

नवरात्रि के दौरान हमें अपने घरों और आसपास के वातावरण को अवश्य स्वच्छ रखना चाहिए। स्वछता धार्मिक कारणों से भी बेहद जरुरी हो जाती है। नवरात्रि के दिनों में हवन किये जाते है, जिससे वातावरण को शुद्धता मिलती है। इससे कई बीमारियों से बचाव होता है और तन-मन भी शुद्ध होता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487