Logo
Surya Ketu Shukra Yuti in Kanya Rashi: ज्योतिषियों के अनुसार, 18 सितंबर को कन्या राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, धन के दाता शुक्र और छाया ग्रह केतु का मिलन होने वाला है, जिससे कन्या राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में त्रिग्रही योग का शुभ परिणाम तीन राशियों को मिलने वाला है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Surya Ketu Shukra Yuti in Kanya Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। मान्यता है कि जब किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, तो वह व्यक्ति राजा के समान जीवन यापन करता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 18 साल बाद कन्या राशि में राजा सूर्य से दो ग्रह मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों ग्रहों के मुलाकात से पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों के जीवन पर गहरा असर पड़ने वाला है।

दृक पंचांग के अनुसार, 18 सितंबर को कन्या राशि में सूर्य, शुक्र और केतु तीनों ग्रह एक साथ मिलने वाले हैं। यह मिलन करीब 18 साल बाद हो रही है। ऐसे में 18 सितंबर से कुछ राशियों की किस्मत भी चमकने वाली है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि Aries Zodiac

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 सितंबर को सूर्य, केतु और शुक्र ग्रह की युति से मेष राशि वाले लोगों को शुभ फल प्राप्त होने वाला है, क्योकि मेष राशि सूर्य, केतु और शुक्र की युति छठे स्थान में होने वाली है। ऐसे में मेष राशि वाले लोगों की आय में गजब की वृद्धि हो सकती है। साथ ही सीनियर का सहयोग भी मिल सकता है।

सिंह राशि Leo Zodiac

सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य, शुक्र और केतु का युति बेहद ही लाभदायक रहने वाला है, क्योंकि यह युति सिंह राशि वाले लोगों की कुंडली में धन और वाणी के स्थान में बनने वाला है। ऐसे में सिंह राशि वाले लोगों के संबंध अच्छे होंगे। साथ ही करियर में उन्नति के योग भी बनेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच विचार कर रहे हैं उनको बहुत जल्द सफलता मिलने वाली है।

कन्या राशि Kanya Zodiac

कन्या राशि वाले लोगों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही लाभप्रद सिद्ध होगा, क्योंकि यह योग आपकी कुंडली के लग्न भाव में बनने जा रहा है। लग्न भाव में बनने से कन्या राशि वाले लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही धार्मिक और सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन की सारी समस्या दूर हो जाएंगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487