Logo
ड्राय फ्रूट का भोग भगवान शिव के साथ-साथ मां दुर्गा को भी लगाया जाता है। काजू का भोग लगाने के कुछ नियम हैं आइए जानते हैं कि किस दिन किस भगवान को कौन सा भोग लगाना चाहिए।

(रुचि राजपूत)

Kaju ka Bhog : हिंदू धर्म में भगवान की पूजा के समय भोग लगाया जाता है। इसी भोग को भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। भोग लगाने के लिए नियम होते हैं। भगवान को भोग लगाते हुए उनकी पसंद के बारे में ध्यान रखा जाता है। कुछ भगवान ऐसे होते हैं जिन्हे सूखा भोग लगाया जाता है। आज हमें हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे बता रहे हैं उन भगवान के बारे में जिन्हें काजू का भोग लगाया जाता है। ज्योतिषी के अनुसार, भगवान को शुद्ध और पवित्र भोग लगाया जाना चाहिए। स्वयं भी भोजन करने से पहले देवी-देवता को भोग लगाया जाता है कहते हैं इससे मन शांत रहता। 

माता लक्ष्मी को लगाएं काजू का भोग 
अगर आप अपने घर में मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो उन्हें काजू का भोग लगा सकते हैं। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को काजू का भोग लगाने से जीवन में कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती है। वहीं, आर्थिक समस्या भी दूर होता है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा के बाद काजू का भोग लगाना चाहिए। अगर आप के ऊपर बुध ग्रह का दोष है तो ऐसा करने से वह खत्म हो जाता है।

मां दुर्गा को लगाएं काजू का भोग
मां दुर्गा को आदिशक्ति के नाम से भी जाना जाता है। मां दुर्गा को काजू का भोग लगाना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि अगर आप मां दुर्गा को काजू का भोग लगाते हैं को वह अपको मनचाहा आशीर्वाद देती हैं।

भगवान शिव को लगाएं काजू का भोग
भगवान शिव की पसंदीदा चीजों में भांग और धतूरा होता है, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि भगवान शिव को भी काजू का भोग लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए बेहद लाभकारी है। ध्यान रखें कि सोमवार को पूजा के दौरान भगवान शिव को काजू का भोग लगाएं।

5379487