Logo
मूलांक हमारे स्वभाव, गुण, दोष और प्रकृति के बारे में बताते हैं। इनकी संख्या 1 से 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के माध्यम से 23 जनवरी 2024 का अंक राशिफल।

23 January ka Ank Rashifal: आज 23 जनवरी 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (23/01/2024, 2+3+1+2+0+2+4=14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है,  जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक मंगलवार यानी 23 जनवरी 2024 का अंक राशिफल।
 
मूलांक 1 (MULANK 1)

आज के दिन आप लोगों को कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिलेगी। इन चुनौतियों पर आप खरे उतरेंगे। जिस वजह से आपके आसपास के लोग आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आप लोग अपने पार्टनर के साथ कहीं पर घूमने फिरने आसपास जा सकते हैं। आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी। आने वाले हफ्ते में धन आगमन होने का भी असर रहेगा।
लकी नंबर:  5,      शुभ रंग: लाल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिस वजह से आज आप मन लगा कर अपने कार्य क्षेत्र में काम कर पाएंगे। आज आप के स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार रहेगा। आप लोगों को आवश्यकता है। इस समय पर अपने घर परिवार के सदस्यों पर ध्यान देने की। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी। परंतु धन खर्च होने की संभावना भी रहेगी।
लकी नंबर: 9,     शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज के दिन आप लोगों को कार्य में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज कार्य के समय पर भाग दौड़ लगी रहेगी। आज आपके स्वास्थ्य में आपको थकावट महसूस होगी। आपको आज आराम करने की आवश्यकता है। आज आप अपने किसी पुराने खास मित्र से मिल सकते हैं। उनसे बातचीत हो सकती है। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  55,      शुभ रंग: नीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। आज कार्य आपके पूरे होंगे। कुछ नए कार्य आरंभ करने की भी उम्मीद है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा और आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज रिश्तेदारों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं, हो सकता है यह यात्रा लंबी हो। आज धन भी अत्यधिक खर्च होगा। आने वाले समय में धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  52,        शुभ रंग: पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज भाग दौड़ भर दिन रहेगा। कार्य में व्यस्त रहेंगे। जिस वजह से अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप अपने पुराने लोगों से मिल सकते हैं। आज नए लोगों से भी मिलने की संभावना है। आज का दिन घर में बच्चों के साथ अवश्य बिताएं। आज आपको धन के मामले में भी राहत मिलने की संभावना है।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। खासतौर से जो लोग व्यापार कर रहे हैं। वह लोग नई योजनाएं बना सकते हैं। आज का दिन आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैरों में चोट लगने की संभावना है। इसलिए चलते-फिरते समय आज के दिन ध्यान रख कर चलें। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास अधिक से अधिक करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  1,     शुभ रंग: चैती

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज आप कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज आपका पूरा दिन कार्य में ही निकल जाएगा, जिस वजह से आज आप अपने आपको और अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। कोशिश करें शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही बीते। स्वास्थ्य को लेकर थकावट महसूस होगी। धन की स्थिति बेहतर होगी।
लकी नंबर: 2       शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कुछ नए कार्य आप कर सकते हैं। आज के दिन आप अपने आप को थोड़ा सा आलसी महसूस करेंगे। इसलिए अपने आलसी को छोड़कर के आज कहीं धार्मिक स्थान पर अवश्य जाएं। अपने परिवार के सदस्यों को भी अवश्य लेकर जाएं। धन में खर्च होने की संभावना है, परंतु घबराएं नहीं। अगर धन की सोच रहे थे, तो वह भी आने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 44       शुभ रंग:  ब्लैक

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। जो लोग व्यापार कर रहे हैं। उन लोगों को अनजान लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज भाग दौड़ भर दिन रहने की संभावना है। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। आज आप लोग अपने जीवन साथी के विचारों को समझने का प्रयास अवश्य करें। माता से संबंध अच्छे बनाने का भी आज के दिन प्रयास करें। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें। जो लोग कर्ज लेना चाह रहे थे, उन लोगों के लिए समय ठीक रहेगा।
लकी नंबर: 11        शुभ रंग: हल्का गुलाबी

5379487