Logo
हमारे जीवन में आगे क्या होगा, क्या होने वाला है, लाइफ के विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति कैसी रहेगी? इसके लिए हम अंक ज्योतिष का सहारा लेते हैं, क्या आप जानते हैं कि मूलांक का हमारे जीवन में कितना प्रभाव पड़ेगा? मूलांक के माध्यम से भी जीवन में होने वाली काफी कुछ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

20 december ka Ank Rashifal: हमारे जीवन में आगे क्या होगा, क्या होने वाला है, लाइफ के विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति कैसी रहेगी? इसके लिए हम अंक ज्योतिष का सहारा लेते हैं, क्या आप जानते हैं कि मूलांक का हमारे जीवन में कितना प्रभाव पड़ेगा? मूलांक के माध्यम से भी जीवन में होने वाली काफी कुछ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिसे अंक ज्योतिष कहा जाता है। आप महीने की जिस भी तारीख को जन्म लेते हैं, वह मूलांक यानी जन्मांक कहा जाता है। 

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। आज का मूलांक 2 बनता है, क्योंकि तारीख 20 दिसंबर है, जिसका जोड़- 2+0 = 2 होता है। 

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से  1 से 9 मूलांक के अनुसार बुधवार यानी 20 दिसंबर का अंक राशिफल। 
 
मूलांक 1 (Mulank 1 ka Rashifal)
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन काफी कुछ लेकर आएगा। आज आप महत्वाकांक्षी रहेंगे,  काफी सारे काम आज आपके पूरे हो सकते हैं, जो काम अभी तक अधूरे थे, वह भी आज से शुरू हो सकते हैं। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा, मगर आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है, क्योंकि भाग दौड़ की वजह से आपको तनाव हो सकता है। रिश्तो में आज आप बहुत ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, इसलिए कोशिश करें कि रिश्तेदारों को और अपने जीवन साथी को या अपने प्रेमी को समय जरूर दें। धन की स्थिति अच्छी होने की संभावना है। 
शुभ रंग: सुनहरा पीला 
लकी नंबर: 4

मूलांक 2 (Mulank 2 ka Rashifal)
मूलांक 2 वालों के लिए आज के दिन की शुरुआत एक नई उमंग लेकर आएगी और कुछ नए काम आरंभ हो सकते हैं। मगर दोपहर के बाद कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से तनाव महसूस हो सकता है। इसीलिए अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, यदि सर दर्द रहने की परेशानी है, तो अपने सिर दर्द की समस्या का ध्यान जरूर रखें। रिश्तो को आज के दिन समय जरूर दें। मूड स्विंग्स होने के कारण किसी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। शाम के समय में धन की स्थिति मध्य बनी रहेगी। 
शुभ रंग: सफेद
लकी नंबर: 2

मूलांक 3 (Mulank 3 ka Rashifal)
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन बेहद ही खास रहेगा और अधूरे काम पूरे होंगे, साथ ही आप कुछ नया कार्य भी कर सकते हैं। यदि आपका खुद का कारोबार है तो कोई नया प्रोजेक्ट आज शुरू कर सकते हैं। वहीं पर स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। रिश्ते भी मधुर रहेंगे यदि किसी से अभी तक अनबन हो गई थी, तो वह मामला आज निपट सकता है। वहीं आज धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी रुका हुआ धन वापस आएगा। 
शुभ रंग: केसरिया 
लकी नंबर:

मूलांक 4 (Mulank 4 ka Rashifal)
आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा और कोई कार्य अचानक से रुक सकता है। मगर आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, जैसे अचानक से कोई कार्य रुकेगा उसी तरह से अचानक से कार्य शुरू भी हो जाएगा। वहीं पर स्वास्थ्य भी आपका सामान्य रहेगा। धन की स्थिति आपकी बेहतर रहेगी मगर रिश्तों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवन साथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। 
शुभ रंग: हल्का नीला 
लकी नंबर: 3

मूलांक 5 (Mulank 5 ka Rashifal)
आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है। कुछ नया काम हो सकता है मगर वही पर नए काम में चुनौतियां भी सामने आएंगी, जिनके कारण आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे, तनाव लेने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि काम में अड़चन अपने आप ही ठीक हो सकती है। छोटी-मोटी बाधा जरूर आएगी, मगर वह अपने आप ही ठीक हो जाएगी। किसी भी चीज को लेकर के चिंतित ना रहे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तो में भी सुधार महसूस होगा। जिससे अभी तक बात नहीं हो रही थी, उनसे भी बात होगी, धन की स्थिति अच्छी रहेगी शाम के समय में धन प्राप्ति हो सकती है। 
शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 6

मूलांक 6 (Mulank 6 ka Rashifal)
आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए बेहद खास होगा। छात्र के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा आज कोई नई उम्मीद आपके जीवन में आ सकती है। जो बच्चे बहुत मेहनत लगन से पढ़ाई कर रहे थे और अपनी परीक्षा के रिजल्ट के लिए रुके हुए थे। उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा हो सकता है, वहीं पर अगर आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में भी कोई वृद्धि मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे परिवार में रिश्ते बनेंगे जीवनसाथी को समय दें। साथ ही धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। 
शुभ रंग: गुलाबी 
लकी नंबर: 5

मूलांक 7 (Mulank 7 ka Rashifal)
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन किसी चीज को लेकर के चिंताजनक हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है क्योंकि आपको अचानक से पेट दर्द की शिकायत हो सकती है वहीं पर परिवार का सपोर्ट आज के दिन बना रहेगा। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं धन की स्थिति सामान्य रहेगी। 
शुभ रंग: सफेद 
लकी नंबर: 6

मूलांक 8 (Mulank 8 ka Rashifal)
आज मूलांक 8 वालों के कार्यक्षेत्र में किसी चीज को लेकर के बाधा आ सकती है इसलिए आज मन लगा करके मेहनत जरूर करें। कार्य क्षेत्र में कोई व्यक्ति आज आपकी निंदा करें मगर उससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा, मगर अगर आपको छोटी-मोटी कोई परेशानी है। रक्त से संबंधित तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। रिश्तो में मधुरता रहेगी। आज अपने प्रेमी को समय जरूर दें। दिन में शाम के समय प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं। धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी धन लाभ होने की संभावना है।
शुभ रंग: नेवी ब्लू और सफेद
लकी नंबर: 8

मूलांक 9 (Mulank 9 ka Rashifal)
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन काफी हद तक मिला-जुला रहेगा। आज दिन भर भाग दौड़ लगी रहेगी। जिस वजह से आज आपको अपने लिए और अपने परिवार के लिए फुर्सत नहीं मिलेगी। कोशिश करें कि आज अपने स्वास्थ्य का जरूर ध्यान रखकर खाना समय पर खाएं और परिवार को भी सही समय पर समय दें, नहीं तो किसी से आने वाले समय में परिवार में आपकी अनबन हो सकती है खासतौर से जीवनसाथी से धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। 
शुभ रंग: हल्का सफेद 
लकी नंबर: 18

5379487