Logo
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। 

22 december ka Ank Rashifal: आज 22 दिसंबर 2023 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (22/12 /2023, 2+2+1+2+2+0+2+3=14 ) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 है,  जिसका जोड़ 5 बनता है। अंकशास्त्र में यह अंक बुध का प्रतिधिनित्व करता है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। 

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से  1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 22 दिसंबर का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 1.
आप लोगों का दिन आज काफी अच्छा रहेगा। जो अभी तक कार्य आपके रुके हुए थे वह पूरे होंगे। लंबे समय से यदि आप किसी काम को लेकर सो रहे थे, तो आज वह पूरा होने की संभावना है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी मधुरता रहेगी। किसी भी तरह की अगर अपने परिवार में अनबन हो रही थी, तो वह ठीक हो जाएगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी अंक: 10
शुभ रंग: लेमन

मूलांक 2 (MULANK 2)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 2.
आज का दिन आप लोगों का कुछ नए कार्य को लेकर आएगा। वहीं पर कुछ नए कार्य शुरू होंगे और कुछ पुराने कार्य खत्म हो जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज कुछ अपने लिए आप खरीदारी भी कर सकते हैं। वहीं पर परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। आज का दिन धन को लेकर के अच्छा रहेगा। मगर धन खर्च हो सकता है।
लकी अंक: 8
शुभ रंग: फिरोजी

मूलांक 3 (MULANK 3)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 3,12,21,30 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 3.
आज का दिन कार्य को लेकर के काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कहीं आप घूमने फिरने भ्रमण करने जा सकते हैं, खासतौर से धार्मिक स्थान पर। वहीं पर आज परिवार के साथ भी समय बीत सकता है। आज छुट्टी लेकर के आप अपने परिवार वालों को समय दें और घूमने फिरने जाए। वहीं पर स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा और जवान महसूस करेंगे। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी अनावश्यक बनाकर अच्छा करने से बचें।
लकीअंक: 4
शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 4,13,22,31 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 4.
आज का दिन आपका उतार चढ़ाव वाला रहेगा। किसी चीज को लेकर के आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी कार्य में आपको परेशानी ज्यादा नहीं आएगी। वहीं पर स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मगर दोपहर बाद अचानक से बिगड़ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। जीवनसाथी को भी समय दें ताकि आप उनको और वह आपको समझ सके। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। 
लकी अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 5 (MULANK 5)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 5,14,23तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 5.
आज आप लोगों का दिन बेहद खास रहेगा और ऐसा दिन रहेगा जो यादगार हो सकता है। आपके जीवन में नए कार्य शुरू होंगे या फिर नई अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। जिसको हां करने के बाद आप अपने आप को गर्वित महसूस करेंगे। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यदि स्वास्थ्य अभी तक थोड़ा सा बिगड़ा हुआ था, तो आज फिर भी बेहतर होगा। परिवार का साथ मिलेगा जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा और धन भी प्राप्त होगा।
लकी अंक: 12
शुभ रंग: नीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 6,15,24 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 6.
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा मगर कुछ कार्य में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। किसी चीज को लेकर के चिंतित हैं, तो आपको मानसिक तनाव जरूर उत्पन्न हो सकता है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर आज नियंत्रण रख कर चलें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी अंक: 55
शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 7 (MULANK 7)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 7,16,25 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 7.
आज का दिन चुनौतियां लेकर आएगा मगर इन चुनौतियों को आप सही तरह से हाल भी करेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। हो सकता है कि, आज के दिन कुछ अवसर आपके हाथों से छूट जाए, जिस वजह से आपका मूड खराब हो सकता है, मगर घबराने की आवश्यकता नहीं है। आने वाले समय में सारी चीज बेहतर होगी। साथ ही आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा मगर पैरों में दर्द या किसी अन्य तरह की परेशानी हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा। परिवार को समय भी दे। जीवनसाथी के साथ भी आप समय बिताएं। वहीं पर धन आपको आज प्राप्त होगा। कहीं से यदि आप उम्मीद कर रहे थे, रुका हुआ धन आने की तो वह भी आने की संभावना है।
लकी अंक: 6
शुभ रंग: हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 8,17,25तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 8.
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप लोग ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप कार्य क्षेत्र में अपने किसी मित्र की सहायता कर सकते हैं। जो की सहायता करने से आपको लाभ भी प्राप्त होगा, यानी कि कर्म का फल आपको अच्छा मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मगर जिन लोगों को मूत्र से संबंधित परेशानी है, उन लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर आज परिवार में शादी मिलेगा। मगर परिवार में किसी महिला से आपकी बहस हो सकती है। अगर आपकी जीवन साथी हैं, तो हो सकता है, उनसे भी आपकी बहस हो तो इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
लकी अंक: 1
शुभ रंग: केसरिया

मूलांक 9 (MULANK 9)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 9,18,27तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 9.
आज का दिन आपका बेहतर रहेगा। आज आप ऊर्जावान भी रहेंगे। कुछ कार्यों में आप बढ़-चढ़के अपनी भूमिका निभा सकते हैं। वहीं पर आज आप अपने परिवार में भी समय बिताएंगे। परिवार के कुछ लोगों के साथ आज आप बहुत खुश रहेंगे। वहीं पर अगर आप विवाहित हैं, तो आपको अपने जीवनसाथी के परिवार वालों के साथ भी समय बिताना का अवसर मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी को धन उधार दे सकते हैं, मगर फिर भी उधार देने से बचें।
लकी अंक: 45
शुभ रंग: गोल्डन

CH Govt hbm ad
5379487