Logo
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। 

28 december ka Ank Rashifal: आज 28 दिसंबर 2023 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (28/12 /2023, 2+8+1+2+2+0+2+3=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंकशास्त्र में यह अंक बुध का प्रतिधिनित्व करता है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से  1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 28 दिसंबर का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 1.
आप लोगों का दिन आज काफी अच्छा रहने वाला है। आपके जो भी कार्य अभी तक रुके हुए थे, वह पूरे होंगे। आप जिस काम की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, तो आज वह पूरा होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। परिवार के बीच सामंजस्य बना कर रहें। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
लकी अंक: 2,  शुभ रंग: सफेद

मूलांक 2 (MULANK 2)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 2.
आज का दिन आप लोगों के लिए नए कार्य लेकर आ सकता है। साथ ही कुछ नए कार्य शुरू होंगे और कुछ पुराने कार्य खत्म हो जाएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप खरीदारी के लिए जा सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। आज का दिन धन को लेकर सामान्य रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
लकी अंक: 5,  शुभ रंग: ग्रे

मूलांक 3 (MULANK 3)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 3,12,21 और 30 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 3.
आज का दिन कार्य को लेकर तनाव पैदा कर सकता है इसलिए तनाव से बचने के लिए कहीं आप घूमने फिरने भ्रमण करने जाएं। खासतौर से धार्मिक स्थान पर। आज परिवार के साथ समय बिताएं। जीवन के रूप में कोई नया व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। वहीं पर स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और जवान महसूस करेंगे। धन के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा इसलिए धन खर्च करने से बचें। 
लकी अंक: शुभ रंग: भूरा


मूलांक 4 (MULANK 4)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 4,13,22,31 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 4.
आज का दिन काफी उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। साथ ही किसी चीज को लेकर के आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। किसी भी कार्य में आपको ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, मगर दोपहर बाद अचानक से बिगड़ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। जीवनसाथी को समय देने की कोशिश करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी अंक:शुभ रंग: पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 5,14,23 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 5.
आज आप लोगों का दिन अच्छा रहेगा और आपके जीवन में नए कार्य शुरू होंगे, नए अवसर भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। आज आप ऐसा काम करेंगे जिसमें आपको गर्व महसूस होगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यदि स्वास्थ्य अभी तक थोड़ा सा बिगड़ा हुआ था, तो आज फिर भी बेहतर होगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा लेकिन आज आपको परिवार के साथ समय जरूर बिताना है।
लकी अंक: 11  शुभ रंग: नीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 6,15 और 24 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 6.
आज आपका दिन मुश्किलों भरा हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। किसी चीज को लेकर के चिंतित हैं, तो आपको मानसिक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। इसलिए किसी भी प्रकार के तनाव से बचें। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर आज नियंत्रण रख कर चलें। अपने लक्ष्य पर फोकस कर चलें और आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी अंक: 15,  शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 7 (MULANK 7)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 7,16 और 25 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 7.
आज का दिन चुनौतियां लेकर आ सकता है, मगर इन चुनौतियों से निपटने का आप भरपूर प्रयास कर निकल पाएंगे। आज के दिन कुछ अवसर आपके हाथों से छूट सकते हैं, जिस वजह से आपका मूड खराब हो सकता है, मगर घबराने की आवश्यकता नहीं है। कुछ ही समय में सारी चीज बेहतर हो जाएंगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा मगर पैरों में दर्द या किसी अन्य तरह की परेशानी हो सकती है। इसलिए बदलते मौसम में ध्यान जरूर रखें। परिवार का बराबर सहयोग मिलेगा इसलिए समय जरूर दें। धन आपको आज प्राप्त होगा। आप जिसकी उम्मीद कर रहे थे वह भी सही होगा। किसी पुराने जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है।
लकी अंक: 17,  शुभ रंग: लाल

मूलांक 8 (MULANK 8)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 8,17,25 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 8.
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा साथ ही आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप कार्य क्षेत्र में अपने किसी मित्र की सहायता कर सकते हैं। सहायता करने से आपको लाभ भी प्राप्त होगा, यानी कि कर्म का फल आपको अच्छा मिलेगा। आज के दिन आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पुराने मरीजों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज परिवार की शादी में जाने का मौका मिलेगा। महिला से बहस करने से बचें। धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन धन खर्च करने से बचें।
लकी अंक: 21,  शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 9 (MULANK 9)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 9,18 और 27 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 9.
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप ऊर्जावान भी रहेंगे। आज आपका दिन व्यस्त रह सकता है फिर भी आज आप बहुत खुश रहेंगे। अगर आप विवाहित हैं, तो आपको अपने जीवनसाथी के परिवार वालों के साथ भी समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी को धन उधार दे सकते हैं, मगर फिर भी उधार देने से बचें। भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें।
लकी अंक: 25,  शुभ रंग: केसरिया

5379487