Logo
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। मूलांक के माध्यम से हम अपने स्वभाव, प्रकृति, गुण और दोष के बारे में जान सकते हैं। आइए अंक ज्योतिष के माध्यम से जानते हैं..

31 december ka Ank Rashifal: आज है 31 दिसंबर 2023 और दिन है रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (31/12 /2023, 3+1+1+2+2+0+2+3=14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंकशास्त्र में इसके स्वामी बुध है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 30 दिसंबर का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्रदान होंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे साथ ही सहयोगी का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। धन आने की संभावना बनेगी।
प्रेमी के साथ समय बिताएंगे, साथ ही समय परिवार वालों के साथ बिताना संभव है। दांपत्य जीवन में खुशहाल माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने लोगों से छुटकारा प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 51,  शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 2 (MULANK 2)
कार्यक्षेत्र में आज मेहनत करने की आवश्यकता है और यदि आप किसी भी प्रकार से मेहनत नहीं कर रहे हैं, तो इस समय पर आपको बहुत ज्यादा जरूरत है, कि अपने काम पर ही ध्यान लगा करके काम करें। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, मगर किसी व्यक्ति से आज बहस बाजी ना करें, साथ ही आज आपका पार्टनर भी किसी बात को लेकर के गर्म हो सकता है, इसीलिए अपने पार्टनर से भी गंदे शब्दों का प्रयोग ना करें। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, मगर आज स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। बाहर के खाने से बचे।
लकी नंबर: 18,  शुभ रंग: भूरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
कार्य क्षेत्र को लेकर आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज अपने आसपास के लोगों से तारीफ बटोर सकते हैं, इसके अलावा छात्रों को आज पढ़ाई की ओर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। जीवन में आज काफी हद तक आपको आराम मिलेगा, यदि काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, तो स्वास्थ्य भी पहले से अच्छा रहेगा और धन की स्थिति भी बेहतर होगी। अगर किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।
लकी नंबर: 55,  शुभ रंग: नीला 

मूलांक 4  (MULANK 4)
आज यदि आप व्यापार करते हैं, तो व्यापार में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि पार्टनरशिप में आपका व्यापार है, तो अपने पार्टनर पर थोड़ा ध्यान रखकर चलना होगा। अगर आपका जीवन साथी आपको किसी चीज को लेकर के समझता है, या कुछ अपनी इच्छा जाहिर करता है, तो उनको सुनने का भी प्रयास करें। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा, मगर यदि आपको किसी भी तरह से ब्लड से संबंधित परेशानी है, या लो ब्लड प्रेशर रहता है, तो आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर चलें। आवश्यक धन खर्च न करें।
लकी नंबर: 30,  शुभ रंग: ग्रे

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज के दिन आप अपने काम को लेकर तारीफ बटोर सकते हैं, यदि व्यापार करते हैं, तो व्यापार में भी आपको आज मुनाफा होने की संभावना है। शेयर मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन खास रहने वाला है। लव रिलेशनशिप को लेकर के जीवन अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। अचानक से धन आने की संभावना है और स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।
लकी नंबर: 15,  शुभ रंग: लाल

मूलांक 6 (MULANK 6)
करियर को लेकर के आज तनाव महसूस हो सकता है। आज आपको काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने साथी को भी समय देने का प्रयास करें, नहीं तो अनबन आप दोनों के बीच में हो सकती है। धन की स्थिति मिली जुली रहेगी। मगर बेहतर बनाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।
लकी नंबर: 52,  शुभ रंग: वॉइलेट 


मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आज आपको जीवन में बहुत तरह की चीज़ सीखने को मिलेगी। जीवन साथी भी आपको हर एक तरह से अपना सहयोग देगा, जिस वजह से आप किसी भी तरह से अपने आप को कमजोर महसूस नहीं करेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, मगर तनाव बना रह सकता है। धन की स्थिति मिली जुली रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 1,  शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज कार्य में बदलाव जरूर आएंगे कोई बड़ा कार्य संपन्न हो सकता है, जिस वजह से आपके आसपास खुशी का माहौल बना रहेगा। जीवन में भी बदलाव आएगा। आपका जीवन साथी आपका पूर्ण रूप से सहयोग देगा। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। धर्म की स्थिति भी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 9,  शुभ रंग: गोल्डन

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा जाएगा। जीवन में करियर को लेकर सुध महसूस होगा। किसी बात को लेकर क्रोधित हो सकते हैं, जिस वजह से आपके आसपास के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। रिश्तो में भी आज मधुरता बनाने का प्रयास करें, नहीं तो रिश्तो में भी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, मगर फिर भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
लकी नंबर: 7,  शुभ रंग: सफेद

5379487