Logo
Ganesh Chaturthi 2024: यदि आप भी इस चतुर्थी पर भगवान गणेश जी की मूर्ति घर में ला रहे है, तो बप्पा की मूर्ति से दूर होने वाले वास्तु दोषों के बारे में जान लीजिये। इन्हे जानने के बाद आप बिल्कुल भी बप्पा की मूर्ति घर में लाने में संकोच नहीं करेंगे।

Ganpati Murti Vastu Tips: 7 सितंबर 2024, शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन को गणेश जी के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। यदि आप भी इस चतुर्थी पर भगवान गणेश जी की मूर्ति घर में ला रहे है, तो बप्पा की मूर्ति से दूर होने वाले वास्तु दोषों के बारे में जान लीजिये। इन्हे जानने के बाद आप बिल्कुल भी बप्पा की मूर्ति घर में लाने में संकोच नहीं करेंगे। चलिए जानते है गणपति मूर्ति से कौन-कौन से वास्तु दोष दूर होते है। 

गणपति जी की मूर्ति से दूर होने वाले वास्तु दोष
(Ganesh Murti Se Door Hote Hai Vastu Dosh)

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गणेश जी की मूर्ति को घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होते है। गणपति जी की मूर्ति से घर में वास कर रहे बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं की मानें तो, सृष्टि रचियता ब्रह्मदेव ने वास्तु पुरुष के अनुरोध पर ही वास्तु शास्त्र के नियमों का निर्माण किया था। इन नियमों में भगवान गणेश जी की पूजा को सबसे अहम बताया गया है। वास्तु अनुसार गणपति जी की पूजा जिस घर में होती है, उस घर में कभी वास्तु दोष नहीं रहता है। 

यदि वास्तु के अनुसार घर के निर्माण को किया जाए, तो परिवार में सुख, समृद्धि और प्रगति आती है। जिस घर में गणेश जी की पूजा होती है, वहां वास्तु पुरुष प्रसन्न होते है। यही वजह है कि, घर के मुख्य द्वार पर एकदंत गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित की जाती है। इस दौरान अवश्य ध्यान रखें कि, गणेश जी की मूर्ति इस तरह मुख्य द्वार पर स्थापित हो, जिससे दोनों तरफ गणपति जी की पीठ मिल जाए। इससे वास्तु दोषों की नकारात्मकता दूर होती है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सफेद या फिर सिंदूरी रंग के गणेश जी स्थापित करने से वास्तु दोष दूर होते हैं। लेकिन ध्यान रखें, गणेश जी की प्रतिमा में उनका पसंदीदा मोदक और उनका वाहन चूहा अवश्य होना चाहिए। इस तरह की गणेश प्रतिमा को घर के वास्तु दोष दूर करने में सहायक माना जाता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487