Logo
शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से तीन राशि के जातकों के जीवन में आने वाला हैं शुभ समय.

(कीर्ति राजपूत)

Venus Transit into Scorpio : शुक्र ग्रह को किसी भी व्यक्ति के भाग्य उदय का ग्रह माना जाता है या यूं कहा जा सकता है कि शुक्र एक वैभव और विलासिता का ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह का राशि गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, शुक्र ग्रह का ये राशि परिवर्तन 25 दिसंबर 2023 को सुबह 06:33 बजे होने जा रहा है। शुक्र इस समय तुला राशि में विराजमान है जिससे निकलकर वह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। ये गोचर शुक्र ग्रह का इस साल का आखिरी गोचर होगा। शुक्र  ग्रह के राशि परिवर्तन से किन जातकों को फायदा होगा जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए कई नए शुभ अवसर आएंगे जिसके लिए मेष राशि के जातक को थोड़ा सा परिश्रम करना होगा, मेष राशि के जातकों को थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा, आपका अपने पार्टनर के साथ थोड़ा बहुत मनमुटाव हो सकता है, आपके घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन काफी शुभ माना जा रहा है, इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में प्रेम का माहौल बना रहेगा, कर्क राशि के जातकों की दोस्तों से भी अच्छी बनेगी, माना जा रहा है कि यह लोग कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
यूं तो वृश्चिक राशि के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अच्छा माना जा रहा है, लेकिन इनको अपने पार्टनर का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि हो सकता है कि उनके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आए, जो लोग सिंगल हैं उनको पार्टनर मिलने की संभावना है, माना जा रहा है कि इस राशि के जातकों को व्यापार या नौकरी में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

CH Govt hbm ad
5379487