Logo
Kalki Avatar : हिंदू धार्मिक ग्रंथों में भगवान विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन मिलता है। इसमें से उनका 10वां अवतार है कल्कि भगवान।

(रुचि राजपूत)

Kalki Bhagwan : भगवान कल्कि, भगवान विष्णु के दसवे अवतार होंगे, जिनका अवतरण कलयुग में होना है। कल्कि पुराण के मुताबिक जब कलयुग में पाप बढ़ जाएगा, हर तरफ अंधेरा होगा और धर्म पर संकट मंडराएगा तब भगवान विष्णु कल्कि के रूप में धरती पर अवतार लेंगे। लगभग 500 साल पहले उड़ीसा में जन्मे अच्युतानंद जी महाराज की पुस्तक भविष्य मालिका वायरल हो रही है। इसमें बताया गया कि कलयुग की उम्र 4,32,000 साल थी। पर पाप की अधिकता के कारण इसकी उम्र घटकर 5000 साल हो जाएगी। फिर कल्कि अवतार आएंगे और अभी कलयुग की उम्र 5000 साल हो चुकी है। इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे।

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी
भविष्य मालिका के अनुसार अनंत समय में पुरी के राजा दिव्या सिंह देव होंगे। उनके कोई पुत्र नहीं होंगे इस समय पूरी के राजा दिव्या सिंह ही हैं, और उनका कोई पुत्र नहीं है एक पुत्री है। इन्हीं के जीवन काल में अंतिम विश्व युद्ध होगा, और स्वयं भगवान कल्कि भारत की रक्षा करेंगे। 13 मुस्लिम देश और चीन एक साथ मिलकर भारत पर आक्रमण करेंगे। यूरोप की आबादी नष्ट हो जाएगी और अमेरिका पानी में डूब जाएगा। चीन तबाह हो जाएगा। रूस हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। भारत का अंतिम राजा योगी जैसा होगा जिसकी जिसकी कोई संतान नहीं होगी।

कब लेंगे भगवान कल्कि अवतार
आधुनिक काल-गणना और पुराणों के अनुसार कलयुग का आरंभ 3102 ईसा पूर्व हुआ था। शनि जब मीन राशि में प्रवेश करेगा। तब भारत पर संकट आएगा, तो शनि मीन राशि में मार्च 2025 में आ रहा है और 2027 तक रहेगा। इस समय में महामारी, युद्ध और प्राकृतिक परिवर्तन बहुत तेज होगा जो सात्विक होंगे और भक्त होंगे भगवान उनको स्वयं अपनी उपस्थिति का अनुभव देंगे। पूरी पृथ्वी की आबादी 64 करोड़ हो जाएगी। भगवान विष्णु के दसवे अवतार की जो तिथि बताई गई है उसके अनुसार भगवान सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को कल्कि अवतार लेंगे।

किस जगह होगा भगवान विष्णु का कल्कि अवतार
कल्कि अवतार कलियुग व सतयुग के संधिकाल में होगा। यह अवतार 64 कलाओं से युक्त होगा। ये भगवान विष्णु का 10वां कल्कि अवतार होगा। जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के पास स्थित संभल नाम के गांव में भगवान कल्कि पुत्र रूप में विष्णुयशा नमक तपस्वी ब्राह्मण के घर में जन्म लेंगे।

किस रूप में जन्म लेंगे भगवान कल्कि
हिंदू धर्म ग्रंथों में इस बात का वर्णन मिलता है जब जब इस धरती पर पाप और अन्याय बढ़ता है तब भगवान विष्णु पापियों का विनाश करने के लिए प्रकट हुए हैं। वामन अवतार, नरसिंह अवतार, मत्स्य अवतार, राम अवतार, कृष्ण अवतार ये सभी इस बात के प्रमाण हैं। इसी तरह कलियुग में भगवान कल्कि अवतार में देवदत्त नाम के सफेद घोड़े पर बैठकर आएंगे, और सभी पापियों को खत्म करेंगे।
 

5379487