Logo
List of Fastest hundreds in T20Is: संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद टी20 में अपना पहला शतक ठोका। सैमसन ने महज 40 गेंद में सेंचुरी जमाई और सबसे तेज शतक जमाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए। आइए आपको बताते हैं कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक किसके नाम।

List of Fastest hundreds in T20Is: संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 में कमाल की बल्लेबाजी की। संजू ने महज 40 गेंद में टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक जमाया। संजू ने 47 गेंद में 111 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के उड़ाए। इसके साथ ही संजू सैमसन टी20 में सबसे तेज शतक जमाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए। 

संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे बैटर हैं। भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 35 गेंद में सेंचुरी जमाई थी। भारत की तरफ से तीसरा सबसे तेज शतक मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम है।

सूर्या ने 2023 में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंद में सेंचुरी ठोकी थी। इसके बाद केएल राहुल आते हैं। उन्होंने 46 गेंद में टी20में शतक जमाया है। वहीं, अभिषेक शर्मा ने इसी साल जिम्बाब्वे के खिलाफ 47 गेंद में शतक बनाया था। 

ये तो भारतीय बल्लेबाजों की बात हो गई। ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले 10 बल्लेबाजों की लिस्ट यहां देखिए।

प्लेयर   गेंद      मैच       तारीख
साहिल चौहान  27  Estonia v Cyprus  17/6/2024
जैन निकोल लॉफ्टी 33  Namibia v Nepal      27/2/2024
कुशल मल्ला      34 Nepal v Mongolia       27/9/2023
डेविड मिलर  35  South Africa v Bangladesh 29/10/2017
रोहित शर्मा 35 India v Sri Lanka      22/12/2017
एस विक्रमशेखरा  35 Czech Republic v Turkey 30/8/2019
एस पेरियलवर   39  Romania v Turkey     29/8/2019  
जिशान कुकीखेल  39  Hungary v Austria     05/6/2022
जॉनसन चार्ल्स  39  West Indies v South Africa 26/3/2023
के कादोवाकी  40 Japan v South Korea 15/10/2022
ऑली हैरिस  40 Scotland v Italy     24/07/2023
संजू सैमसन 40 India v Bangladesh     12/10/2024

शनिवार को हैदराबाद में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 133 रनों से जीत हासिल की थी। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रिकॉर्ड 297 रन बनाए जबकि बांग्लादेश की टीम जवाब में 164 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ भारत ने तीन T20की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली।

5379487